Lalu chancelor of charvaha school not gave culture to son JDU lashed out at Tejaswi चरवाहा विद्यालय के चांसलर लालू ने बेटे को संस्कार नहीं दिया, तेजस्वी पर बरसी जेडीयू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चरवाहा विद्यालय के चांसलर लालू ने बेटे को संस्कार नहीं दिया, तेजस्वी पर बरसी जेडीयू

नीरज कुमार ने लालू और तेजस्वी दोनों पर हमला बोल दिया है। नीरज कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि जैसा अन्न खाता है वैसा ही संस्कार होता है। तेजस्वी यादव को याद रखना चाहिए वे सजायाफ्ता के बेटे हैं।

Fri, 20 June 2025 07:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चरवाहा विद्यालय के चांसलर लालू ने बेटे को संस्कार नहीं दिया, तेजस्वी पर बरसी जेडीयू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर आपत्तिजनक बयान देकर तेजस्वी यादव चारों ओर से घिरते दिख रहे हैं। बीजेपी के बाद जदयू ने नेता प्रतिपक्ष पर बिगड़े बोल को लेकर हमला किया है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव ने बेटे को संस्कार नहीं दिया। तेजस्वी यादव का बयान भाषाई लंपटीकरण की पराकाष्ठा है। अभिषेक झा ने भी कड़ी आपत्ति जताई है।

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू यादव की पार्टी राजद की ओर से बार बार टिप्पणी की जा रही है। पहले लालू यादव ने कमेंट किया। फिर तेजस्वी यादव ने हद कर दी। इस पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू और तेजस्वी दोनों पर हमला बोल दिया है। नीरज कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि जैसा अन्न खाता है वैसा ही संस्कार होता है। तेजस्वी यादव को याद रखना चाहिए वे सजायाफ्ता के बेटे हैं। उन्होंने पीएम के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल किया है उससे लगता है कि चरवाहा विद्यालय के कुलाधिपति लालू यादव ने अपने बेटे को सही संस्कार नहीं दिया। तेजस्वी यादव का बयान भाषाई लंपटीकरण की पराकाष्ठा है। पीएम के लिए इस तरह की भाषा बिल्कुल गलत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर बिगड़े तेजस्वी यादव के बोल, मचा सियासी घमासान

इधर जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने ऐसा बोलकर अपने राजनैतिक संस्कार का परिचय दिया है। इससे पता चलता है कि वे भाषाई तौर पर दरिद्र हो चुके हैं। लालू यादव चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं। उनके बारे में भी ऐसी बात कही जा सकती है। हम भी चारचोर की पार्टी, अशिक्षित लोगों की पार्टी कह सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव का फ्रस्ट्रेशन निकला है। कोर्ट ने उनको जंगलराज के युवराज का तगमा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने पूछे 12 सवाल

बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी को करारा जवाब दिया है। कहा है कि अमिताभ बच्चन की एक फिल्म थी जिसमें हाथ पर लिखा था मेरा बाप चोर है। तेजस्वी यादव को अब यही लिखना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खबरदार जो इसे जंगलराज कहा! बंगले के बाहर गोली चली तो नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली
ये भी पढ़ें:सरकार बनी तो बनेगा चरवाहा आयोग, बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव का वादा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के आवास पर महागठबंधन की बैठक, सभी दलों से सीटों का ब्योरा मांगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।