Before Narendra Modi Bihar tour Tejashwi Yadav asked 12 questions,PM public meeting is in Siwan नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने पूछे 12 सवाल, सीवान में है पीएम की जनसभा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने पूछे 12 सवाल, सीवान में है पीएम की जनसभा

सीवान की रैली से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पीएम मोदी से 12 सवाल पूछे हैं। उनका जवाब भाषण में देने का भी आग्रह किया है।

Fri, 20 June 2025 10:51 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने पूछे 12 सवाल, सीवान में है पीएम की जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। वे सीवान के पचरुखी प्रखंड के जसौली में आयोजित रैली में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इस मौके पर पीएम बिहार को करीब दस हजार करोड़ की सौगात भी देंगे। पीएम के बिहार दौरे पर सियासत चरम पर है। नेता प्रतिपक्ष और लालू की पार्टी राजद के युवराज तेजस्वी यादव ने पीएम से 12 सवाल पूछा है। सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर नरेंद्र मोदी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को घेरा है। उन्होंने एनडीए का नया फुल फॉर्म भी बताते हुए बिहार में विभिन्न आयोगों के गठन पर भी तंज कसा है है।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तेजस्वी यादव ने जो सवाल पीएम मोदी से किए हैं उनका जवाब भाषण में देने का भी आग्रह किया है। तेजस्वी यादव के सवाल इस प्रकार हैं-

𝟏. आप विगत चुनावों में झूठ की चाशनी में लिपटी 𝟐𝟎𝟎 से अधिक रैलियों को संबोधित कर बिहारियों को भ्रमित करने के सारे पैमाने तोड़ चुके है। हमारा विनम्र आग्रह है कि बिहार आने से पहले आप अपने पूर्व के भाषणों और वादों का अवलोकन व विश्लेषण करें। मैं यकीन के साथ कह सकता हूँ कि आप स्वयं के भाषण सुन शर्मिंदगी के चलते खुद से ही बात नहीं कर पाएंगे? क्या आप इस आग्रह को स्वीकार करेंगे?

𝟐. क्या आप फिर 𝟐𝟎𝟏𝟓 से निरंतर की जा रही घोषणाओं के दिखावटी शिलान्यास, उद्घाटन और कार्यारंभ की पुनरावृत्ति करेंगे?

𝟑. क्या आप बिहारवासियों को स्पष्टीकरण देंगे कि बिहार में 𝟐𝟎 वर्षों से एवं केंद्र में 𝟏𝟏 वर्षों से 𝐍𝐃𝐀 की डबल इंजन पॉवर्ड सरकार रहने के बावजूद आपके अपने नीति आयोग एवं भारत सरकार की अनेक मानक एजेंसियों की रिपोर्ट में बिहार गरीबी, बेरोजगारी, प्रति व्यक्ति आय, निवेश, साक्षरता दर एवं औद्योगीकरण में देश में सबसे फिसड्डी राज्य क्यों है?

𝟒. क्या आप सारण प्रमंडल वासियों को बतायेंगे कि श्री लालू प्रसाद जी ने इस प्रमंडल में असंख्य विकास कार्यों सहित जेपी विश्वविद्यालय की स्थापना, तीन बड़े रेलवे कारख़ाने स्थापित किए थे? मढ़ौरा में लालू जी द्वारा स्थापित रेल इंजन कारखाने से अब विदेशों में भी इंजन भेजे जा रहे है?

𝟓. क्या आप बिहारवासियों को बतायेंगे कि 𝐍𝐃𝐀 के 𝟐𝟎 वर्षों के शासनकाल में 𝟔𝟓,𝟎𝟎𝟎 से अधिक निर्दोष लोगों की हत्याएं हुई है? 𝟐𝟓,𝟎𝟎𝟎 लड़कियों के साथ बलात्कार हुए है? क्या आप 𝐍𝐃𝐀 के राक्षसराज की यह उपलब्धि बताने में शरमायेंगे या इसे भूल जाएंगे?

𝟔. क्या आप देशवासियों को बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की अचेत अवस्था की जानकारी देंगे जैसे कि आप ओडिशा के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी के बारे में बताते थे?

𝟕. क्या आज की रैली में आप 𝐍𝐃𝐀 (नेशनल दामाद आयोग) में मनोनीत गठबंधन के जमाईयों को सम्मानित करेंगे?

𝟖. क्या आप बिहार की ध्वस्त विधि व्यवस्था के चलते मुख्यमंत्री आवास और राज भवन के बाहर होने वाली गोलीबारी की घटनाओं की निंदा करने का साहस जुटायेंगे या सुविधाजनक तरीके से 𝟐𝟎 वर्षों की सरकार की विफलता को नजरअंदाज करते हुए इसके लिए त्रेता अथवा द्वापर युग में विचरण करते हुए विपक्षियों को कोसेंगे?

𝟗. क्या आप 𝟐𝟎 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार में हुए 𝟐 लाख करोड़ से अधिक की लूट के 𝟏𝟎𝟎 से ज्यादा घोटालों को गिनायेंगे? सनद रहे पूर्व में आप नीतीश कुमार जी के 𝟑𝟑 घोटालों को तो स्वयं अपने मुखारविंद से गिना चुके है?

𝟏𝟎. क्या आप अपने मुखारविंद से गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, रिश्वत खोरी, पलायन, पेपर लीक और डोमिसाइल नीति जैसे दिव्य, विचारपूर्ण और ज्वलंत मुद्दों का जिक्र करेंगे?

𝟏𝟏. प्रचंड गर्मी में कई जिलों के कर्मचारियों को भीड़ लाने के लिए 𝐍𝐃𝐀 सरकार प्रताड़ित क्यों कर रही है? क्या आप नहीं जानते कि आशा कार्यकर्ता, ममता, आंगनवाड़ी सेविका/सहायिका, जीविका दीदी, विकास मित्र, किसान सलाहकार, तालीमी मरकज़, शिक्षा मित्र, टोला सेवक, शिक्षक इत्यादि पर प्रशासन का अपने खर्चे से भीड़ लाने का दबाव है? आपकी रैली के लिए गरीब इतने कम मानदेय में कैसे गाड़ी का प्रबंध करेंगे? प्रशासन और आपकी रैली के आयोजनकर्ता गरीब कर्मचारियों से गाड़ी के ड्राइवर और गाड़ी का नंबर माँग कर उनको आर्थिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित क्यों कर रहे है।

𝟏𝟐. सिवान में क्या आप बतायेंगे कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों एवं आतंकियों के संरक्षक पाकिस्तान को कड़ा सबक़ सिखाने की ओर अग्रसर एवं आतुर हमारी बहादुर भारतीय सेना और पराक्रमी वीर जवानों को ट्रंप के सीज़फायर के आदेश पर क्यों रोका गया? विशेषत: जब सारा देश और विपक्ष सरकार एवं सेना के साथ खड़ा था। आपके डियर फ्रेंड ट्रंप ने आपसे पहले ही सीज़फायर की घोषणा क्यों की? हमारे मामलों में पंचायती करने वाला ये ट्रंप होता कौन है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम आज सीवान में; वंदे भारत, नई रेल लाइन समेत बिहार को 6 हजार करोड़ की सौगात
ये भी पढ़ें:मोदी की रैली के दिन सीवान के स्कूल, कोचिंग में पढ़ाई पर बैन; 23 जून तक छुट्टी
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार के मंत्री ने कोर्ट में किया सरेंडर, जमानमत मिली; क्या है मामला
ये भी पढ़ें:8 कोच वाली नई वंदे भारत पटना पहुंची, 20 जून को पीएम इस रूट पर दिखाएंगे हरी झंडी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।