Tejashwi Yadav reminds Nitish Govt Jungle Raj after firing outside his residence in Patna खबरदार जो इसे जंगलराज कहा! बंगले के बाहर गोली चली तो नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खबरदार जो इसे जंगलराज कहा! बंगले के बाहर गोली चली तो नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

पटना में गुरुवार को अपने सरकारी आवास के बाहर गोली चलने से राजद नेता तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर भड़क गए हैं। उन्होंने तंज भरे लहजे में लिखा है कि खबरदार जो इसे जंगलराज कहा।

Thu, 19 June 2025 10:10 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खबरदार जो इसे जंगलराज कहा! बंगले के बाहर गोली चली तो नीतीश सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव

बिहार की राजधानी पटना के वीवीआईपी इलाके पोलो रोड पर गुरुवार को अपने सरकारी आवास के बाहर गोली चलने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर बरस पड़े हैं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक ट्वीट में तेजस्वी ने तंज भरे लहजे में कहा है कि खबरदार जो इसे जंगलराज कहा। तेजस्वी के साथ ही पोलो रोड पर राज्य सरकार में जनता दल यूनाइडेड (जेडीयू) के मंत्री अशोक चौधरी के अलावा कई सीनियर नेता और अफसरों का आवास है। अपराधियों ने गुरुवार को यहां एक युवक को लूट लिया और विरोध करने पर गोली चलाई, जिसमें लड़का बाल-बाल बच गया।

विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट में लिखा है- “आज मेरे आवास के बाहर गोली चलाई/चलवाई गयी है। NDA के राक्षस राज में सत्ता संरक्षित अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि अपराधी हाई सिक्योरिटी जोन में, जहां कुछ ही दूरी पर राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, नेता प्रतिपक्ष आवास, न्यायाधीश आवास और एयरपोर्ट है, वहां खूंखार अपराधी खुलेआम फायरिंग करते घूम रहे है। ख़बरदार! कोई इसे जंगलराज कहेगा तो? वैसे भी कल प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं, इसलिए गोदी मीडिया को सकारात्मक छवि बनाए रखनी है।”

पटना में तेजस्वी यादव और अशोक चौधरी के आवास के बाहर फायरिंग, लुटेरों ने युवक पर चलाई गोली

तेजस्वी ने पटना में राजद की बैठक में नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में फायरिंग की घटना पर दोबारा बात की। उन्होंने कहा- “पूरे तरीके से अपराधियों का राज आ गया है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। मुख्यमंत्री का इकबाल खत्म हो गया है। प्रशासन में अराजकता आ गई है इस सरकार में। जब हमारे घर के बाहर गोलियां चल रही हैं, उस वीवीआईपी इलाके में, ऐसा तो आज तक नहीं हुआ।”

आंबेडकर के 'अपमान' मामले पर बढ़ेंगी लालू की मुश्किलें! NCSC ने बिहार सरकार से 15 दिन में मांगी एक्शन रिपोर्ट

राजद नेता ने आगे कहा- “कोई सुरक्षित नहीं है बिहार में। बिहार में अपराधी लॉ एण्ड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर कर दिए हैं। एके 47 वालों को नीतीश नियम बनाकर जेल से निकलवाते हैं। जो एके 47 रखता है, उसको ये छुड़वाने का काम करते हैं। ऐसे अपराधियों का साथ दे रहे हैं।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को हर हाल में सीएम बनाना है; आरजेडी की बैठक में फिर गरजे लालू यादव
ये भी पढ़ें:पहले काफिले में ट्रक, अब घर के बाहर फायरिंग; तेजस्वी की सुरक्षा पर रोहिणी चिंतित
ये भी पढ़ें:नीतीश की भूंजा पार्टी वाले निशांत को राजनीति में आने नहीं दे रहे; तेजस्वी यादव
ये भी पढ़ें:माले ने तेजस्वी को CM फेस बता 45 सीटों की बात दोहराई, कांग्रेस को 'आइना' दिखाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।