Lack of basic arrangement in Sasaram for Rahul Gandhi program in helipad constructed in bike lights सासाराम में राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुनियादी इंतज़ाम तक नहीं, बाइक की लाइट में बना हेलीपैड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सासाराम में राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुनियादी इंतज़ाम तक नहीं, बाइक की लाइट में बना हेलीपैड

एसपी जैन कॉलेज के ग्राउंड में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर की सेफ लैंडिंग के लिए हेलिपैड बनाने की तैयारी थी। शनिवार रात में बाइक की लाइट में आनन-फानन में हेलीपैड बना क्योंकि एक अदद जेनेरेटर का प्रबंध नहीं था।

Sun, 17 Aug 2025 10:13 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
सासाराम में राहुल गांधी के कार्यक्रम में बुनियादी इंतज़ाम तक नहीं, बाइक की लाइट में बना हेलीपैड

बिहार में एसआईआर के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा के जरिए इंडिया गठबंधन के मिशन बिहार का आगाज सासाराम से होना है। कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए बुनियादी इंतज़ाम तक समय से नहीं किए जा सके। शहर के एसपी जैन कॉलेज खेल मैदान में हेलीपैड बनाने के लिए बाइक की हेडलाइट का सहारा लेना पड़ा। रात के अंधेरे में जेनरेटर तक की व्यवस्था नहीं की जा सकी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि लाइव हिंदुस्तान नही करता है।

राहुल गांधी प्लेन से गया पहुंचेंगे जहां से वे हेलिकॉप्टर से सासाराम आएंगे। एसपी जैन कॉलेज के ग्राउंड में सेफ लैंडिंग के लिए हैलिपैड बनाने की तैयारी थी। लेकिन शनिवार शाम तक इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। रात हो जाने पर अंधेरा में काम जारी था। लेकिन रोशनी के लिए जेनेरेटर का प्रबंध नहीं किया जा सका। लाइट का इंतजाम नहीं होने पर वहां मौजूद गाड़ियों की लाइट जलाकर हेलीपैड का निर्माण किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR के खिलाफ ‘इंडिया’ की यात्रा आज से, 16 दिनों में 25 जिले कवर करेंगे राहुल

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का बाजार गर्म है। हालांकि हेलीपैड निर्माण में लगे कार्यकर्ता बचाव कर रहे हैं। सासाराम के सुअरा हवाई अड्डे पर सभा से 1300 किमी की इस यात्रा की शुरुआत होगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, विस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी सहित गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता शामिल होंगे। राहुल और तेजस्वी पूरी यात्रा में साथ चलेंगे।लालू यादव भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपकी हकीकत जनता जानती है, तेजस्वी को नित्यानंद की नसीहत; लालू व राहुल को लपेटा

मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी कहीं पैदल तो कहीं वाहन से लोगों से मिलेंगे। घनी आबादी में पैदल यात्रा तो शेष रास्ते में वाहन से चलेंगे। सोलह दिनों की यात्रा के दौरान रोजाना दो से तीन सभा होगी। यात्रा रूट के बीच-बीच में रोड शो या पैदल यात्रा होगी। यात्रा के दौरान राहुल विशेष वाहन में सवार होंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान के भी यह वाहन राहुल के साथ था। मतदाता अधिकार यात्रा के लिए इसे विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। सभा के दौरान इंडिया गठबंधन के सभी दलों के वरीय नेता साथ होंगे। राहुल के साथ मीडियाकर्मियों के लिए भी एक वैन चलेगी। इस वैन पर लगे पोस्टर में राहुल के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव को भी जगह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं तेजस्वी यादव…वोटर अधिकार यात्रा से पूर्व RJD नेता ने भरी हुंकार, Video देखें
ये भी पढ़ें:झूठ बोल माफी मांगते, राहुल पर गिरिराज का तंज; इंदिरा गांधी को तानाशाह कहा
ये भी पढ़ें:घुसपैठियों के वोट काटे जा रहे तो विरोध क्यों? राहुल-तेजस्वी से नित्यानंद ने पूछा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।