Modi minister Nityanand Rai attack on Tejaswi yadav Lalu Prasad Rahul Gandhi on SIR Voter yatra आपकी हकीकत जनता जानती है, तेजस्वी को नित्यानंद ने दी नसीहत; लालू व राहुल को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आपकी हकीकत जनता जानती है, तेजस्वी को नित्यानंद ने दी नसीहत; लालू व राहुल को भी लपेटा

नित्यानंद राय ने कहा है कि लालू यादव लोकतंत्र के नाम पर, चुनाव के नाम पर मत पेटियों को लुटवाने का काम करते थे, यह पूरा बिहार और देश जानता है। तेजस्वी यादव उसी लोकतंत्र की बात कर  रहे हैं।

Sun, 17 Aug 2025 09:05 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आपकी हकीकत जनता जानती है, तेजस्वी को नित्यानंद ने दी नसीहत; लालू व राहुल को भी लपेटा

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बिहार के लोगों को गुमराह नहीं करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता आपकी हकीकत को भली भांति जानती और समझती है। नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी जिस लोकतंत्र की बात करते हैं इसका गवाह बिहार के 13 करोड़ लोग हैं।

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नित्यानंद राय ने कहा है कि लालू यादव किस तरह लोकतंत्र के नाम पर, चुनाव के नाम पर मत पेटियों को लुटवाने का काम करते थे, यह पूरा बिहार और देश जानता है। बूथ कब्जा करने की जिस संस्कृति को शिष्टाचार बनाकर 15 साल तक सत्ता हासिल की उस लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भी जरा रोशनी डालने की कोशिश कीजिए। कहा कि बिहार के लोग आज भी इस बात की कल्पना कर कांप जाते हैं, जो उन्होंने 1990 से 2005 के बीच राजद के शासनकाल में देखा है। किस तरह से सत्ता का खुले तौर पर उल्लंघन, अपराधियों के साथ आपकी प्रशासन व्यवस्था खड़ी होती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SIR के खिलाफ ‘इंडिया’ की यात्रा आज से, 16 दिनों में 25 जिले कवर करेंगे राहुल

नित्यानंद राय ने कहा कि वोट अधिकार यात्रा निकालने से पहले राहुल गांधी यह बताएं कि जो पहला चुनाव हुआ था उस समय से लेकर कांग्रेस के शासनकाल में जो भी चुनाव हुए हैं, उसमें किस तरह से धांधली हुई थी? किस तरह से वोट चोरी हुई थी, उसके बारे में भी वोट अधिकार यात्रा के दौरान जरूर बताएं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं तेजस्वी यादव…वोटर अधिकार यात्रा से पूर्व RJD नेता ने भरी हुंकार, Video देखें

इधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि सत्ता में बैठे लोगों के दो-दो जगह वोट है। लेकिन गरीब को अपना एक वोट बनवाते हुए भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। बिहार अपने वोट के अधिकार की आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। तेजस्वी ने कहा कि तानाशाही हमारा गला घोंटती रहे और हम देशभक्ति के गीत गाकर झूमते रहें। हास्यास्पद स्थिति में आज बिहार के लोगों को लाकर खड़ा कर दिया है। जो जिंदा हैं, उनका वोट काट दिया गया है। जो मर चुके हैं, उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया गया है। एक झटके में लाखों नाम हटा दिए गए, जिंदा इंसान मृत बना दिए गए। इसी को लेकर वोटर अधिकार यात्रा का आयोजन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 'वोट अधिकार यात्रा' को राहुल ने बताया निर्णायक संग्राम; लोगों से अपील
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।