Khan Sir got married secretly told the children in class know when he will give the reception खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया, जानिए कब देंगे रिसेप्शन?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया, जानिए कब देंगे रिसेप्शन?

फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर ने चुपचाप शादी कर ली है। उन्होंने खुद इस बात का खुलासा कोचिंग क्लास में किया। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने स्टूडेंट्स को अपनी शादी के बारे में बता रहे हैं।

Tue, 27 May 2025 12:07 AMsandeep लाइव हिन्दुस्तान
share
खान सर ने चुपके से कर ली शादी, बच्चों को क्लास में बताया, जानिए कब देंगे रिसेप्शन?

यूट्यूबर और फेमस टीचर खान सर ने चुपके से शादी कर ली है। वो भी भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान, इसका खुलासा उन्होने खुद क्लास में बच्चों के सामने किया। खान सर (फैजल खान) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होने बच्चों के सामने शादी की बात कबूल की है। वीडियो वो कहते हुए सुने जा रहे हैं कि तुम लोगों को हमने एक चीज बताया नहीं है, युद्ध के दौरान हमने ब्याह भी कर लिया है। अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं। ये बात सबसे पहले आप लोगों को बताई है क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है। भोज हम सोच रहे हैं 6 जून के आसपास रखा जाए।

यही नहीं खान सर की शादी का कार्ड भी सामने आ चुका है। जिसमें उनकी दुल्हन का नाम एएस खान लिखा है। 2 जून को रिसेप्शन और 6 जून को खान सर बच्चों को भोज देंगे। अपनी शादी की बात खुद खान सर ने बच्चों को बताई। उनकी तरफ से डिजिटल इनविटेशन भी भेजा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:500 या 1000 मारने से कुछ नहीं होगा, पाकिस्तान में 24 करोड़ आतंकवादी: खान सर
ये भी पढ़ें:कुत्ते जैसा पाक का नक्शा, लेकिन वफादार नहीं है पड़ोसी; क्यों बोले खान सर
ये भी पढ़ें:जब-जब BPSC डरता है, नोटिस जारी करता है; खान सर बोले- रीएग्जाम कराकर रहेंगे

वीडियो में खान सर बता रहे हैं कि मेरी शादी का डेट फिक्स हो गया था। इसी दौरान पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध शुरू हो गया। ऐसे में मैंने सोचा कि देश सबसे ऊपर है इसीलिए तनाव की स्थिति में किसी को भी शादी में आमंत्रित नहीं कर सका। 2 जून के रिसेप्शन के बाद 6 जून को खान सर सभी विद्यार्थियों को अलग से शादी का भोज देने जा रहे हैं।

आपको बता दें अपनी यूनिक टीचिंग स्टाइल और बेबाकी के लिए खान सर पूरे देश में फेमस है। उनका असली नाम फैजल खान है। उन्होंने 10वीं तक की पढ़ाई सीबीएसी बोर्ड, 12वीं की पढ़ाई यूपी बोर्ड से की, स्कूलिंग के बाद ग्रेजुएशन के लिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय का रूख किया, यहां से उन्होंने बीएससी की डिग्री ली। ग्रेजुएशन करने के बाद खान सर ने जियोग्राफी में पोस्ट ग्रेजुएशन और फिर मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के लिए गुजरात गए थे।

एक इंटरव्यू में उन्होने बताया था कि जब छोटे थे, तो सेना में अफसर बनना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने एग्जाम भी दिया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने एकेडमिक का रास्ता चुना और आज उनके पढ़ाए हुए छात्र सेना के साथ ही पुलिस समेत कई विभागों में सेवा दे रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।