Khan Sir wife picture showed on board and also revealed her name video goes viral खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो, Viral-news Hindi News - Hindustan
More

खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे एक वीडियो जब छात्रों ने खान सर से उनकी पत्नी की तस्वीर दिखाने को कहा तो उन्होंने स्मार्टबोर्ड पर घुंघराले बालों वाली लड़की की स्केच बना डाली।

Tue, 27 May 2025 08:06 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
खान सर ने दिखा दी पत्नी की 'तस्वीर', किया नाम का भी खुलासा; वायरल हो रहा वीडियो

पटना के चर्चित शिक्षक और लाखों छात्रों के चहेते खान सर ने हाल ही में बताया कि उनकी शादी हो गई है। यह खबर उन्होंने अपने छात्रों को सबसे पहले दी और कहा, “आप सब मेरी जिंदगी का हिस्सा हैं, इसलिए सबसे पहले आपको ही बताना जरूरी समझा।” खान सर ने बताया कि शादी की तारीख पहले से तय थी, लेकिन उसी दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया। ऐसे में उन्होंने शादी को सादगी से संपन्न किया। उन्होंने कहा, “मेरे छोटे भाई और अम्मी ने शादी करवा दी। अम्मी को ना नहीं कर सका।”

हालांकि, शादी बेहद सादा अंदाज में हुई, मगर अब एक शानदार रिसेप्शन का आयोजन 2 जून को पटना के दानापुर में होने वाला है। डिजिटल इन्विटेशन पहले ही भेज दिए गए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 जून को अपने स्टूडेंट्स के लिए खास दावत का ऐलान भी किया है।

खान सर ने बना डाली पत्नी की 'तस्वीर'

छात्रों ने जब उनसे उनकी पत्नी की तस्वीर दिखाने की जिद की, तो खान सर ने अपने अंदाज में जवाब देते हुए स्मार्टबोर्ड पर घुंघराले बालों वाली एक लड़की का स्केच बना डाला। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “बस, हू-ब-हू ऐसी ही दिखती हैं। क्या मैं गलत स्केच बनाता हूं?” इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पत्नी का नाम ए.एस. खान बताया है।

khan sir wife pic

सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स और रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। एक यूज़र ने लिखा, “खान सर तो अपनी बीवी की भी रॉस्टिंग कर रहे हैं, मजा आ गया।” एक और ने कहा, “जब तक शादी की वीडियो नहीं देख लेते, यकीन करना मुश्किल है।” कई लोग अब भी खान सर की पहचान और मजहब को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, उन्होंने कभी खुद अपने धर्म का जिक्र नहीं किया, लेकिन ज्यादातर लोगों का मानना है कि उनका असली नाम फैसल खान हैं।

यहां देखें वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।