Khan Sir arrest imminent unless court bails or stays as Patna Police FIR charges attempt to murder arms act sections खान सर के कहने पर ही गार्ड ने चलाई गोली; FIR में गैर जमानती धारा; कोर्ट ना रोके तो अरेस्ट तय, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर के कहने पर ही गार्ड ने चलाई गोली; FIR में गैर जमानती धारा; कोर्ट ना रोके तो अरेस्ट तय

Khan Sir FIR Sections: पटना पुलिस ने गार्ड द्वारा फायरिंग को लेकर खान सर पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। खान सर पर गोली चलवाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगी हैं। कोर्ट राहत ना दे तो गिरफ्तारी तय है।

Fri, 5 June 2026 03:54 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खान सर के कहने पर ही गार्ड ने चलाई गोली; FIR में गैर जमानती धारा; कोर्ट ना रोके तो अरेस्ट तय

Khan Sir FIR Sections: खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग के संचालक मशहूर टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर पटना पुलिस ने गोली चलवाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। खान सर को कोर्ट से अग्रिम जमानत या गिरफ्तारी पर रोक जैसी राहत नहीं मिलती है तो उनकी गिरफ्तारी तय दिख रही है। मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग पर हमले के दौरान उनके ही कोचिंग के दो गार्ड द्वारा फायरिंग को लेकर गुरुवार को दोनों गार्ड की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को खान पर भी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने एफआईआर में खान सर पर फायरिंग करवाने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई हैं। हत्या का प्रयास गैर-जमानती धारा है, जबकि आर्म्स एक्ट में आरोप के आधार पर बेलेबल या नॉन-बेलेबल होता है।

पटना पुलिस खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद सर को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद गुरुवार को उनकी कोचिंग के स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बाद दबाव में है। ज्ञान बिंदु कोचिंग ने ही गुरुवार को खान सर के गार्ड का फायरिंग वाला वीडियो वायरल किया था, जिसके बाद खान सर के दो गार्ड गिरफ्तार हुए। उनसे भी पुलिस ने कल पूछताछ की थी। कल शाम कारगिल चौक पर छात्र-छात्राओं के बड़े प्रदर्शन के बाद पुलिस पर खान सर पर भी ठोस ऐक्शन लेने का प्रेशर बन गया है।

पटना शहर के कदमकुआं थाने में खान सर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों गार्ड के कबूलनामे के आधार पर एफआईआर में खान सर पर आरोप है कि उनकी उपस्थिति में उनके ही कहने पर गार्ड ने फायरिंग किए थे। एफआईआर में गार्ड के हवाले से कहा गया है कि कोचिंग पर हमले के बाद बाहर निकले खान सर ने गार्ड्स से कहा था- ‘देख क्या रहे हो, भीड़ पर अविलंब फायर करो, जो होगा, मैं समझ लूंगा।’ खान सर के सामने गार्ड के गोली चलाने का आरोप इस वजह से गंभीर हो गया है, क्योंकि मंगलवार रात हमले के बाद खान सर ने दावा किया था कि हमलावरों ने कई राउंड गोली चलाई। हालांकि बुधवार की सुबह खान सर पलट गए और कहा था कि अफरातफरी में गार्डों ने जो बताया, उन्होंने वही कह दिया था। लेकिन, पुलिस को दिए गार्ड के बयान से यह साफ हो रहा है कि खान सर फायरिंग के दौरान ना सिर्फ मौजूद थे, बल्कि उनके ही कहने पर गार्ड ने फायरिंग की।

मुकदमा में खान सर के खिलाफ उनकी मौजूदगी में फायरिंग के आरोप और खान सर द्वारा हमले के दौरान कई राउंड गोली चलने के आरोप विरोधाभासी हैं, जो अब गंभीर मामला बन गया है। सूत्रों का कहना है कि मुकदमा में खान सर पर ही गार्ड को गोली चलाने का आदेश देने का आरोप भी है। फिलहाल खान सर अपने कोचिंग में नहीं हैं। एक टीवी चैनल से फोन पर खान सर ने एफआईआर को लेकर कहा है कि गार्ड ने आत्मरक्षा में फायरिंग की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर कंट्रोवर्सी में तेज प्रताप की एंट्री, बोले- ई राजनीति कर रहा, शिक्षक धर्म
ये भी पढ़ें:PHOTO: खान के खिलाफ पटना में रौशन के स्टूडेंटस का प्रदर्शन, बवाल का फोटो-वीडियो
ये भी पढ़ें:अब खान सर पुलिस के लपेटे में, 2 गार्ड अरेस्ट; रौशन सर की रिहाई के लिए प्रदर्शन
ये भी पढ़ें:खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा;फीस वाले दावे को चुनौती
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।