PHOTOS: खान सर के खिलाफ पटना में रौशन सर के स्टूडेंटस का बड़ा प्रदर्शन, बवाल का फोटो-वीडियो
Khan Sir Vs Raushan Sir: पटना में खान सर और रौशन आनंद सर के कोचिंग की लड़ाई सड़क पर आ गई है। खान के कोचिंग पर हमले के आरोप में जेल में बंद ज्ञान बिंदु के रौशन के समर्थन में स्टूडेंट्स ने पटना में बड़ा प्रदर्शन किया है।

Khan Sir Vs Raushan Sir: पटना में खान सर और रौशन आनंद सर के कोचिंग के बीच सिपाही भर्ती में क्रेडिट की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है। खान सर के कोचिंग पर मंगलवार की रात एक हमले से शुरू हुआ विवाद अब पटना के कारगिल चौक पर उनके खिलाफ प्रदर्शन तक पहुंच गया है। रौशन सर के स्टूडेंड्स खान सर के खिलाफ बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे हैं और रौशन सर की रिहाई की मांग की है। पुलिस ने सबको समझाकर वापस भेज दिया है। खान के कोचिंग पर हमले के आरोप में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के मालिक रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
हमले के दौरान मंगलवार की रात फायरिंग की बात करने वाले खान सर बुधवार को इससे पीछे हटे और कहा कि गार्ड ने जैसा बताया, उन्होंने वैसी बात कही थी। लेकिन गुरुवार को उनके ही गार्ड का गोली चलाने का वीडियो सामने आ गया और फिर पूरा खेल ही बदलता दिख रहा है। पुलिस ने दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और खान सर से भी पूछताछ हुई है। यह मामला जिस तरह उलझता दिख रहा है, उसमें खान सर पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
खान सर और रौशन सर के झगड़े की कहानी तीसरे सर गुरु रहमान ने खोली, जब उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह लड़ाई बिहार पुलिस सिपाही में भर्ती का क्रेडिट लेने की है। रहमान का कहना है कि दोनों कोचिंग के बीच पास कैंडिडेट को अपना स्टूडेंट दिखाने की होड़ लगी रहती है। सिपाही भर्ती में 19838 कैंडिडेट का चयन हुआ है। रहमान ने कहा कि खान सर ने 22 हजार से ज्यादा के पास होने का दावा कर दिया था। दोनों कोचिंग में पास कैंडिडेट का सम्मान समरोह था। इसमें एक कोचिंग के स्टूडेंट जब दूसरे के यहां चले तो विवाद की शुरुआत हुई। रहमान सर ने कहा कि दोनों कोचिंग के लोगों के बीच मार-पीट हुई है, लेकिन गोली चलने का दावा झूठ है।
पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से दो मॉडिफाइड राइफल भी बरामद किया गया है, जिसे एफएसएल जांच में भेजा गया है। गिरफ्तार दोनों गार्ड ने स्वीकार किया है कि रात में उन्होंने बचाव में फायरिंग की थी। एक गार्ड प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी तथा दूसरे गार्ड तालेश्वर प्रसाद कासगंज के रहने वाले हैं। पुलिस ने खान सर से भी पूछताछ की है। खान सर ने पहले आरोप लगाया था कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और खान सर के दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया।
रौशन सर के कोचिंग ज्ञान बिंदु के छात्र-छात्रों के प्रदर्शन की तस्वीरें नीचे देखिए












साइन इन