Khan sir himself got the firing done gyan bindu coaching management claim also challenge on Low fees खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा; कम फीस वाले दावे को भी दी खुली चुनौती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा; कम फीस वाले दावे को भी दी खुली चुनौती

पटना स्थित ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी प्रबंधन ने खान सर को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने ही फायरिंग करवाई है। ज्ञान बिंदु प्रबंधन ने संवाददाता सम्मेलन में एकेडमी में ली जाने वाली फीस का ब्योरा भी सामने रखा है।

Thu, 4 June 2026 03:49 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खान सर ने खुद फायरिंग करवाई, ज्ञान बिंदु प्रबंधन का दावा; कम फीस वाले दावे को भी दी खुली चुनौती

पटना में खान सर के कोचिंग पर हमले के बाद से इस मामले में नए-नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैंं। जिस ज्ञान बिंदु जी.एस. एकेडमी पर खान सर ने हमले का आरोप लगाया था उस ज्ञान बिंदु प्रबंधन ने उलटे खान सर को कई बिंदुओं पर घेरा है। ज्ञान बिंदु प्रबंधन ने दावा किया है कि घटना के दिन यानी 2 जून को खुद खान सर ने ही फायरिंग करवाई थी। इतना ही नहीं ज्ञान बिंदु ने खान सर के उस दावे को भी अब चैलेंज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्रों से कम फीस लेने की वजह से कुछ कोचिंग सेंटर उनसे नाराज थे और उन्हें धमकियां मिल रही थीं। इतना ही नहीं ज्ञान बिंदु की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें कथित तौर से खान सर के दो बॉडीगार्ड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के आधार पर जांच के बाद पुलिस ने खान सर के दो अंगरक्षकों को हिरासत में भी ले लिया है।

गुरुवार को ज्ञान बिंदु प्रबंधन ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बातें रखी हैं। प्रबंधन की तरफ से प्रबंधन में शामिल सदस्यों ने कहा कि फायरिंग हुआ है या नहीं यह तो सभी को पता चल ही गया है। फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है और फायरिंग कौन करवाया इसका भी पता चल गया है। प्रबंधन के सदस्य ने मोबाइल में फायरिंग का वीडियो दिखाते हुए दावा किया कि खान सर ने खुद फायरिंग करवाई थी। प्रबंधन ने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुबह से ही ट्रेंडिंग में है और पुलिसिया जांच में सबकुछ पता चल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खान सर के गार्ड के फायरिंग वाले वीडियो से हड़कंप, दो अंगरक्षक हिरासत में
ये भी पढ़ें:खान सर के गार्ड ने ही की फायरिंग? ज्ञान बिंदू कोचिंग ने VIDEO दिखा कर दिया दावा

प्रबंधन ने कहा कि हमपर इल्जाम लगाया गया कि हमने फायरिंग कराई थी लेकिन पुलिस की जांच में भी फायरिंग का साक्ष्य नहीं मिला है। प्रबंधन के सदस्य ने कहा कि वहां पर फायरिंग इसलिए करवाई गई क्योंकि कुछ लोग कोचिंग लाइन में पीछे चल रहे हैं और उन्हें माहौल बनाकर आगे आना है और माहौल बनाने के लिए ही फायरिंग करवाई गई। इसके लिए वो खुद गार्ड से फायरिंग करवा रहे हैं और रौशन आनंद के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। वो (खान सर) कह रहे हैं कि 10 राउंड फायरिंग मेरे सामने हुई है लेकिन अनुसंधान में पता चला कि फायरिंग तो हुई ही नहीं है।

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद सदस्यों ने कहा कि रौशन आनंद लगातार बढ़िया रिजल्ट दे रहे हैं। बीपीएससी से बिहार पुलिस तक सभी में कोचिंग का रिजल्ट अच्छा रहा है इसलिए अगर किसी को हमले कॉम्पटिशन करना है तो वो खुलकर सामने आए। ज्ञान बिंदु या रौशन आनंद पर आरोप लगाना गलत है इसकी जांच होनी चाहिए। फायरिंग उन्हीं के कैंपस में हुई और उन्हीं के गार्ड हैं यह सभी लोग जानते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल नहीं निशांत दिल्ली चले गए; 5 मौत के सवाल पर मंत्री मौन, भड़की RJD

खान सर के कम फीस वाले दावे को दी चुनौती

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद ज्ञान बिंदू एकेडमी के टीचर ने खान सर के उस दावे को भी चैलेंज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि छात्रों से कम फीस लेने की वजह से कुछ कोचिंग सेंटर वाले उनसे जलते हैं और उन्हें नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है। ज्ञान बिंदू के टीचर ने एकेडमी द्वारा विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों से लिए जाने वाले फीस का तुलनात्मक ब्योरा दिया। एकेडमी के टीचर ने बताया कि बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के लिए हम ऑफलाइन फीस सिर्फ 10,000 रुपये लेते हैं। खान सर के यहां ऑफलाइन फीस 20,000 से अधिक है।

उन्होंने कहा कि यहां ऑनलाइन फीस भी महज 5000 रुपया है। इसमें सारे सिलेबस कवर किए जाते हैं। यहां दारोगा की तैयारी के लिए छात्रों से मात्र 3000 रुपये फीस ली जाती है। यहां एनसीईआरटी ऑनलाइन मात्र 500 रुपया में पढ़ाया जाता है जबकि ऑफलाइन 1000 रुपया में पढ़ाया जाता है। बिहार पुलिस के लिए ऑनलाइन फीस महज 999 रुपया है जबकि ऑफलाइन फीस मात्र 2100 रुपया है। एकेडमी के टीचर ने दावा करते हुए कहा इन सभी चीजों की फीस उनके यहां ज्यादा है इसलिए उनका दावा निराधार है। उन्होंने कहा कि पूरे पटना में सबसे कम फीस इसी एकेडमी में ली जाती है। यह भी दावा किया गया है कि इस एकेडमी में खान ग्लोबल इंस्टीच्यूट से ज्यादा छात्र मौजूद हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।