खान सर कंट्रोवर्सी में तेज प्रताप की एंट्री, बोले- ई राजनीति कर रहा, शिक्षक धर्म का ज्ञान भी दिया
तेज प्रताप यादव ने फैजल खान उर्फ खान सर को एक शिक्षक के धर्म का ज्ञान दिया है। उन्होंने खान सर पर राजनीति करने और अपने प्रतिद्वंदियों से जलने का आरोप लगा दिया है।

Tej Pratap attacs on Khan Sir: बिहार के चर्चित कोचिंग गुरु खान सर के इंस्टिट्यूट पर हमला और उसके बाद उपजे बड़े विवाद में तेज प्रताप यादव की एंट्री हो गई है। तेज प्रताप यादव ने खान सर के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लालू यादव के बड़े बेटे, नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल सहयोगी रहे और जेजेडी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने फैजल खान उर्फ खान सर को एक शिक्षक के धर्म का भी ज्ञान दे दिया है। तेज प्रताप ने खान सर पर राजनीति करने और अपने प्रतिद्वंदियों से जलने का आरोप लगा दिया है। कोचिंग पर हमले और फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद खान सर पर गंभीर धाराओं में अगमकुआं थाने में एफआईआर दर्ज हो गया है। गुरुवार को पटना में खान सर पर कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में ज्ञान बिन्दु कोचिंग के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दोनों के बीच कोचिंग को लेकर जारी प्रतिस्पर्धा गलाकाट स्तर पर पहुंच गया है।
पिछले दिनों पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर हुई तोड़फोड़ की घटना हुई। इस घटना के बाद खान सर ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक पर गार्ड के साथ मारपीट और तोड़ फोड़ करवाने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस पहुंच गई और ज्ञान बिन्दु के संचालक समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने खान सर पर निशाना साधते हुए कहा कि खान सर राजनीति करने लगे हैं। उनको अब पढ़ाने से मतलब नहीं है। हमेशा फोटो खिंचाने में लगे रहते हैं। वह काफी जलने लगे हैं। बगल के कोचिंग वाले से जलते हैं। वे काफी जलनदाहा आदमी बन गए हैं।
तेज प्रताप यादव ने कहा कि शिक्षक कभी अपना पॉपुलारिटी नहीं करवाता है बल्कि, बच्चों को पढ़ाने का काम करता है। लेकिन, खान सर मीडियाबाजी में लगे रहते हैं। तेज प्रताप ने अपने अंदाज में कहा कि ई खान सर अब राजनीति करने लगा है। पढ़ाई से ज्यादा फोटो खिंचवाता है। उन्होंने कहा है कि खान सर यह सब हाईलाइट होने के कर रहे हैं। लोगों पर झूठा मुकदमा किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई होना चाहिए।
शुक्रवार को खान सर प्रकरण में बड़ा मोड़ तब आ गया जब पटना पुलिस ने फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद खान सर फर भी एफआईआर दर्ज हो गया। फायरिंग करने के आरोप में उनके दो गार्ड को जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस तथ्य की छानबीन में जुट गई है कि सुरक्षा कर्मियों ने खान सर के कहने पर फायरिंग की थी या अपने बचाव में। फिलहाल खान सर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। खान सर इस प्रकरण में अपने वकील से लीगल ओपिनियन ले रहे हैं। दूसरी ओर पटना पुलिस आगे की रणनीति बनाने में जुट गई है।




साइन इन