Jitan Ram son Manjhi and Nitish minister Santosh Suman taunts Tejashwi Yadav for election promises देने को कुछ है नहीं, बनते हैं दानवीर; जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर तंज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

देने को कुछ है नहीं, बनते हैं दानवीर; जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर तंज

  • तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर तज कसते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा कि जिनके पास देने के लिए कुछ नहीं है वे दानवीर बन रहे हैं। ये सब बेकार की बाते हैं। इससे कोई लाभ नहीं वाला है।

Tue, 28 Jan 2025 05:25 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
देने को कुछ है नहीं, बनते हैं दानवीर; जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन का तेजस्वी यादव पर तंज

नौकरी और रोजगार बिहार में सियासत का चुनावी हथियार बन गया है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव अपने 17 महीने के कार्याकाल को आधार बनाकर बिहार की जनता से सरकार बनते ही नौकरी और रोजगार का वादा करते नहीं थकते। कार्यकर्ता दर्शन कार्यक्रम में नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री और बेरोजगारों को काम देने का वादा करते देखे जाते हैं। नेता प्रतिपक्ष दो सौ यूनिट फ्री बजली और माई बहिन सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 देने का भी ऐलान करते हैं। इस पर नीतीश सरकार के मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने तेजस्वी यादव पर तीखा जुबानी हमला किया है। उन्होनें का है कि उनके पास देने के लिए किया है कि दानवीर बनते है।

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर तज कसते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि जिनके पास देने के लिए कुछ नहीं है वे दानवीर बन रहे हैं। ये सब बेकार की बाते हैं। इससे कोई लाभ नहीं वाला है। पटना में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिनके पास देने को कुछ नहीं हो वह कहता है कि हम दानवीर हैं। यही हाल तेजस्वी यादव का है। वे घोषणा करते रहते हैं लेकिन देंगे कहां से।वे अभी क्या हैं जो देंगे। हेमंत सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री थे तो दे दिए। लेकिन तेजस्वी यादव कहां से देंगे। यह सब फालतू और हाइपोथेटिकल बात है जो कभी हो नहीं सकता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने दो MLA की क्लास लगा दी, बोले- उम्र कच्ची है लेकिन बात पक्की करता हूं

दरअसल साल 2025 बिहार के लिए चुनावी वर्ष है। इसे लेकर सभी राजनैतिक दल अपनी अपनी जीत के लिए जनता के बीच एक्टिव हैं और लोक लुभावन वादों की झड़ी ला रखी है। चुनावी तैयारी के तहत तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम चल रहा है जिसके तहत वे राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रह रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे, जीतनराम मांझी का बड़ा बयान; तेजस्वी को भी लपेटा

इधर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के कार्यकाल में पथ निर्माण विभाग में 26 करोड़ 16 लाख के घपले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि है जांच होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न; JDU के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग,वजह भी बताई
ये भी पढ़ें:नीतीश की प्रगति यात्रा में प्रॉब्लम कर रहा था हेलिकॉप्टर पायलट, हो गया सस्पेंड
ये भी पढ़ें:सारे भ्रम तोड़ने खुद नीतीश कुमार ने मोर्चा संभाला; फिर बोले- NDA में ही रहेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।