Tejashwi Yadav warns two RJD MLAs in party meeting after workers complained against both leaders तेजस्वी यादव ने राजद के दो विधायकों की क्लास लगा दी, बोले- उम्र कच्ची है लेकिन बात पक्की करता हूं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव ने राजद के दो विधायकों की क्लास लगा दी, बोले- उम्र कच्ची है लेकिन बात पक्की करता हूं

  • राजद नेता तेजस्वी यादव ने सासाराम में कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद दो विधायकों की भरी मीटिंग में क्लास लगा दी। तेजस्वी ने एक विधायक से महागठबंधन सरकार की पांच उपलब्धि बताने कहा तो वो एक काम बताकर ही खामोश हो गए।

Tue, 21 Jan 2025 08:06 PMRitesh Verma हिन्दुस्तान टीम, नगर संवाददाता, सासाराम
share
तेजस्वी यादव ने राजद के दो विधायकों की क्लास लगा दी, बोले- उम्र कच्ची है लेकिन बात पक्की करता हूं

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता दर्शन और संवाद कार्यक्रम में राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी के दो विधायकों की क्लास लगवा दी। सासाराम के विधायक राजेश कुमार गुप्ता और डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा के खिलाफ संगठन के लोगों ने तेजस्वी के सामने शिकायतों की झड़ी लगा दी। तेजस्वी ने एक विधायक से 17 महीने की महागठबंधन सरकार की पांच उपलब्धियां गिनाने कहा तो नेताजी एक उपलब्धि गिनाकर ही मौन हो गए। इसके बाद तेजस्वी ने दोनों विधायकों को जमकर हड़का दिया और चेतावनी दी कि अपने काम-काज में फौरन सुधार ले लाएं।

सासाराम शहर में आयोजित कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी उम्र कच्ची है, लेकिन वो बात पक्की करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान सासाराम के विधायक राजेश कुमार गुप्ता पर पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे क्षेत्र भ्रमण नहीं करते हैं और ना ही कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद तेजस्वी ने बारी-बारी से विधायक को फटकार लगाई।

आरजेडी में फांकेबाजी करने वालों को पद नहीं मिलेंगे, तेजस्वी यादव की पार्टी नेताओं को दो-टूक

तेजस्वी यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने डेहरी के विधायक फतेह बहादुर सिंह कुशवाहा को खड़ा कराकर महागठबंधन सरकार के 17 महीने के कार्यकाल की पांच उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को बताने को कहा। कुशवाहा एकमात्र उपलब्धि बताकर चुप हो गए। तेजस्वी यादव ने कहा कि जब आप विधायक होकर उपलब्धि नहीं बता रहे हैं तो आम लोगों को क्या समझाएंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव के राज में अधिकारी सबको इज्जत देते थे। जो अब नहीं हैं।

चाबी लाओ चाबी.., जब तेजस्वी को बगल में बैठा तेजप्रताप ने संभाली स्टेरिंग; सारथी वाले सवाल पर क्या बोले

तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि गुटबाजी से किसी को कोई फायदा नहीं है। एक बार आपलोग मजबूती से एक साथ होकर सरकार बनाएं। सरकार एक बार बनी तो आप लोग 20 साल तक राज करेंगे। कार्यकर्ता संवाद में दिनारा के विधायक विजय मंडल की कार्यकर्ताओं ने तारीफ की। नेता प्रतिपक्ष को कार्यकर्ताओं की एक लिस्ट उपलब्ध कराई गई थी, जिनसे सीधा संवाद था। संवाद के लिए 1200 कार्यकर्ताओं को पास जारी किया गया था। कार्यक्रम में फोटो, वीडियो अथवा ऑडियो रिकॉर्ड करने पर रोक थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब RSS प्रमुख बनेगा OBC, SC, ST? ‘असली आजादी’ बहस में कूदे तेजस्वी यादव का सवाल
ये भी पढ़ें:बिहार में चल रहा DK टैक्स, मुख्य सचिव और डीजीपी की भी नहीं चलती; तेजस्वी का आरोप
ये भी पढ़ें:केजरीवाल के बचाव में तेजस्वी, बिहार-UP वाले बयान को जोड़ने-हटाने का मामला बताया
ये भी पढ़ें:नीतीश से समझौता का सवाल ही नहीं; तेजस्वी बोले- हम बिहार को नंबर वन बनाएंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।