Nitish Kumar received Bharat Ratna After JDU Jitan Ram Manjhi raised his demand also gave the reason नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न; JDU के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग, वजह भी बताई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न; JDU के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग, वजह भी बताई

एनडीए के सहयोगी और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होने कहा कि बिहार के विकास में उनका अहम योगदान है। पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं। इससे पहले बीजेपी फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ये मांग उठाई थी।

Sun, 26 Jan 2025 06:09 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार को मिले भारत रत्न; JDU के बाद जीतनराम मांझी ने उठाई मांग, वजह भी बताई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग अभी तक जेडीयू की ओर से हो रही थी। पटना में पोस्टर भी लगे थे। लेकिन अब एनडीए की सहयोगी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की डिमांड की है। गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने अनेक बाधाओं के साथ बिहार में काम कर रहे हैं। पूरे बिहार को अपना परिवार मानते हैं। ऐसे में हम समझते हैं कि उन्हें भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

जीतनराम मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश ने महिलाओं के उत्थान के लिए, शिक्षा की क्षेत्र में, सड़क, चिकित्सा ,समेत बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास किया है। प्रदेश में जहां सभी अपने परिवार को बढ़ावा दे रहे हैं, वहां सीएम नीतीश ने पूरे बिहार को अपना परिवार बताया है। मांझी ने कहा कि अनेकों मुख्यमंत्री और मंत्रियों पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगते हैं, लेकिन नीतीश कुमार पर ऐसा कोई आरोप नहीं है, और न ही कोई लगा सकता है। इसलिए हम समझते हैं कि सीएम नीतीश को भारत रत्न दिया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मरते दम तक मोदी के साथ, कैबिनेट छोड़ने वाले बयान से मुकरे जीतनराम मांझी, दी सफाई
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे, जीतनराम मांझी का बड़ा बयान; तेजस्वी को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:खरमास खत्म, खेला शुरू; जीतनराम मांझी ने ठोका 20 सीटों पर दावा, सम्मेलन का ऐलान
ये भी पढ़ें:आचार्य कुणाल किशोर को भारत रत्न देने की मांग, मांझी का राष्ट्रपति को पत्र

इससे पहले केंद्रीय कपड़ा मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने भी नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग की थी। वहीं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार भारत रत्न से भी बड़े पुरस्कार के हकदार हैं। उन्होंने बिहार को रसातल से निकला है। कुछ दशक पहले जो काम अविश्वसनीय था, नीतीश कुमार ने वो काम करके दिखाया है। बिहार को रसातल से निकाला है। इस लिस्ट में अब जीतनराम मांझी का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से अलग- अलग मुलाकात की थी। उन्हें नववर्ष की बधाई दी थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।