Rahul Gandhi talking childishly Jitan Ram Manjhi big statement Serious allegation onTejashwi राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे, जीतनराम मांझी का बड़ा बयान; तेजस्वी पर लगाया गंभीर आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे, जीतनराम मांझी का बड़ा बयान; तेजस्वी पर लगाया गंभीर आरोप

  • जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार की जातीय सर्वे को फेक बताने पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे हैं।

Mon, 20 Jan 2025 09:51 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share
राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे, जीतनराम मांझी का बड़ा बयान; तेजस्वी पर लगाया गंभीर आरोप

नरेंद्र मोदी सरकार के एमएमसएमई मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने कांग्रेस सांसद सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर बिहार की जातीय सर्वे को फेक बताने पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर राहुल गांधी बचकानी बात बोल रहे हैं। बिहार में जातीय जनगणना का जब डाटा पेश किया गया है तब इसको फर्जी करार देना बेवकूफी है।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि किस रूप में फर्जी मानते हैं। सभी लोग बोलते हैं कि उनकी बातों में कोई दम नहीं है। गलतियां होती है। जहानाबाद में आयोजित हम पार्टी के सम्मेलन में मीडिया के सवाल पर कि राहुल गांधी जाति जनगणना को फर्जी बताया है इसके जवाब में उन्होंने उक्त बातें कही। राहुल गांधी ने पटना में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में अपने भाषण में कहा कि था कि बिहार जातीय गणना जनता के साथ छलावा है। उसके बाद वे विरोधियों के निशाने पर हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी उनके बचाव में उतर आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार NDA के सीट बंटवारे में बखेड़ा करेंगे जीतनराम मांझी; क्यों भड़की HAM

जीतनराम मांझी ने कहा कि जाति जनगणना को लेकर हमलोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे। जिस पर प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि राज्य अपना जनगणना करा लें। मांझी ने कहा कि इसके लिए हम नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हैं कि बिहार पहला राज्य हुआ जहां जनगणना कराया गया। जनगणना में देखा गया कि सभी समाज की जनसंख्या कितना घटी और बढ़ी है। इसी के आधार पर नीतीश कुमार ने आरक्षण का दायरा बढ़ाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खरमास खत्म, खेला शुरू; जीतनराम मांझी ने ठोका 20 सीटों पर दावा, सम्मेलन का ऐलान

केन्द्रीय मंत्री ने सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज उन्हें माई-बहिन योजना याद आ रहा है। पंद्रह वर्ष तक शासन किया तब उन्हें क्यों नहीं महिलाओं की याद आई थी। आज सिर्फ वोट के लिए तरह-तरह के वादों से लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास से वास्ता तो सिर्फ पीएम नरेन्द्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार जानते हैं। इसलिए वे एनडीए का साथ नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि अरविंदकेजरिवाल की तरह तेजस्वी यादवभी जनता को वोट के लिए गुमराह कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जाति गणना की रिपोर्ट पर अमल नहीं हुआ, तो राहुल ने फेक बताया; कांग्रेस की सफाई
ये भी पढ़ें:गांधी, सुभाष, भगत सिंह, कबीर, नानक... राहुल गांधी पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:फर्जीवाड़ा के सरदार हैं… मुंह में टेप लगाए हुए थे; राहुल गांधी पर बरसे ललन सिंह
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी ने नीतीश की जाति जनगणना को फेक बताया, कहा- बिहार को बेवकूफ बनाया गया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।