CM Nitish pilot gets punished big action taken for missing from duty during Pragati Yatra नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में प्रॉब्लम कर रहा था हेलिकॉप्टर पायलट, सरकार ने सस्पेंड कर दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में प्रॉब्लम कर रहा था हेलिकॉप्टर पायलट, सरकार ने सस्पेंड कर दिया

सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान ड्यूटी से गायब रहने वाले पायलट (विमान चालक) को सस्पेंड कर दिया गया है। कैप्टन परिमल पर हेलिपैड की अनापत्ति, को-आर्डिनेट, फोटो के साथ-साथ वीडियो हेलिकाप्टर संचालक को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का भी निर्वहन नहीं करने का आरोप है।

Tue, 21 Jan 2025 10:25 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा में प्रॉब्लम कर रहा था हेलिकॉप्टर पायलट, सरकार ने सस्पेंड कर दिया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने वाले विमान चालक पर गाज गिर गई है। राज्य सरकार ने विमान चालक सह उत्तरदायी प्रबंधक, वायुयान संगठन के पद पर तैनात कैप्टन परिमल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बीच वे लगातार सेवा से अनुपस्थित रहे। यही नहीं उन्होंने हेलिपैड की अनापत्ति, को-आर्डिनेट, फोटो के साथ-साथ वीडियो हेलिकाप्टर संचालक को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी का भी निर्वहन नहीं किया।

जिसे कर्तव्य के प्रति गंभीर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता माना गया है। कैप्टन परिमल के खिलाफ अलग से विभागीय कार्रवाई चलाने का भी निर्णय लिया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय ने इनके निलंबन का संकल्प जारी कर दिया है। कैप्टन विवेक परिमल तीन जनवरी 2025 से लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। आपको बता दें सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा का तीसरा चरण चल रहा है। मंगलवार को किशनगंज पहुंचे मुख्यमंत्री ने जिले को 514.26 करोड़ की सौगात दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM नीतीश की किशनगंज को 514 करोड़ की सौगात, बाइपास सड़क का पैदल किया निरीक्षण

हालांकि आज प्रगति यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निर्धारित समय से लगभग साढ़े तीन घंटा विलंब से अपने निर्धारित कार्यक्रम ठाकुरगंज के पटेसरी पंचायत अंतर्गत कटहलडांगी गांव पहुंचे। सीएम का हेलीकॉप्टर आसमान में दिखते ही लोगों में खुशी दिखी। काफी देर से लोग सीएम नीतीश कुमार का इंतजार कर रहे थे। खराब मौसम की वजह से सीएम के आने में देरी से लोग मायूस हो चले थे। लेकिन लगभग 2 बजे जैसे ही सीएम नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर ठाकुरगंज पहुंचा लोग खुशी से सीएम का अभिभावदन करने लगे। सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ब्लैक कमांडो के साथ पूरा जिला प्रशासन कटहल डांगी गांव में पहुंच गया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।