It was not hacked it was published and then deleted Tej Pratap Yadav confessed the truth about Anushka post हैक नहीं हुआ, खुद छापकर डिलीट किया था; तेज प्रताप यादव ने अनुष्का वाले पोस्ट का सच कबूला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हैक नहीं हुआ, खुद छापकर डिलीट किया था; तेज प्रताप यादव ने अनुष्का वाले पोस्ट का सच कबूला

तेज प्रताप और अनुष्का यादव के जिस फोटो और पोस्ट से विवाद खड़ा हुआ था। उसका सच तेज प्रताप ने कबूल कर लिया है। टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होने बताया कि अनुष्का के साथ फोटो और पोस्ट उन्होने अपनी ही आईडी से पब्लिश की थी। और फिर डिलीट भी किया था। हालांकि पहले तेज प्रताप आईडी हैक की बात कह रहे थे।

Mon, 30 June 2025 10:03 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हैक नहीं हुआ, खुद छापकर डिलीट किया था; तेज प्रताप यादव ने अनुष्का वाले पोस्ट का सच कबूला

तेज प्रताप और अनुष्का यादव के जिस वायरल फोटो और पोस्ट पर विवाद छिड़ा था। जिसके चलते तेज प्रताप को राजद चीफ लालू यादव ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाल दिया था। आखिरकार उस पोस्ट का सच तेज प्रताप जगजाहिर कर दिया है। उन्होने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो फोटो और पोस्ट उन्होने खुद अपनी ही फेसबुक आईडी से पोस्ट किया था, और फिर डिलीट भी किया था। हालांकि इस मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से वो बचते नजर आए। उन्होने कहा कि वो इन चीजों पर फोकस नहीं करना चाहते हैं। उस वक्त कुछ ऐसे हालात थे। जिसके चलते ऐसा कुछ हो गया।

आपको बता दें तेज प्रताप और अनुष्का का फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। जिसे दो बार डिलीट किया गया था। और फिर तेज प्रताप ने सफाई देते हुए बताया था कि उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया गया है। और फोटो के साथे छेड़छाड़ कर पोस्ट की गई है। लेकिन अब तेज प्रताप ने खुद कबूल कर लिया है कि उन्होने ही खुद अनुष्का के साथ फोटो पोस्ट की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलेशनशिप फोटो वाली अनुष्का से मिलने घर पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- कौन रोकेगा
ये भी पढ़ें:प्यार किया तो कोई गलत नहीं किया, अनुष्का पर पहली बार बोले तेज प्रताप यादव
ये भी पढ़ें:तेज बोले- सब मान जाएंगे, मां से बात होती है; ऐश्वर्या ने बताया था राबड़ी का हाल

अपनी उस पोस्ट में तेज प्रताप ने लिखा था कि मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है। हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते है और प्यार भी करते हैं। हम लोग पिछले 12 सालों से एक रिलेशनशिप में रह रहें हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था, लेकिन समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं। इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं। आशा करता हू आपलोग मेरी बातों समझेंगे। इस पोस्ट के साथ तेज प्रताप ने एक फोटो भी शेयर किया है। जिसमें तेज प्रताप के साथ अनुष्का यादव दिख रहे थे

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरी जान को खतरा है, सरकार सुरक्षा दे; तेज प्रताप यादव बोले- 5 लोगों की है साजिश
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप ने खुद को बताया दूसरा लालू यादव, बोले- तेजस्वी सीएम बनें, हम किंगमेकर

हालांकि विवादों के बीच आज तेज प्रताप खुद अनुष्का यादव के घर मिलने गए थे। इस दौरान उन्होने 7 घंटे का वक्त बिताया। मीडिया से बातचीत में उन्होने कहा कि मेरा पारिवारिक संबंध है। मुझे आने से कोई रोकेगा क्या?

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।