use raincoat or umbrella rain in all over bihar imd issued alert for lightning alert weather report Bihar Weather Report: छाता या रेनकोट लेकर घर से निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरने का अलर्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather Report: छाता या रेनकोट लेकर घर से निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरने का अलर्ट

Bihar Weather Report: पटना में बुधवार को भी बारिश होगी। इस दौरान जिले के ज्यादातर शहरी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं एक-दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने की आशंका है। वहीं मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुईष इस कारण निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Wed, 16 July 2025 06:04 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather Report: छाता या रेनकोट लेकर घर से निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरने का अलर्ट

Bihar Weather Report: बिहार के कई जिलों में बारिश से लोगों को राहत मिली है। मंगलवार की रात भी कुछ जिलों में बारिश हुई है। बुधवार को पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 11 जिलों में भारी बारिश व दक्षिण-पश्चिम, उत्तर पश्चिम, दक्षिण-मध्य के जिलों में ठनका और बिजली गिरने के साथ ही तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो दिनों तक कोई बदलवान नहीं होने का भी पूर्वानुमान जताया है।

इधर मंगलवार को पटना सहित 17 जिलों में हल्के से मध्यम स्तर तक की बारिश हुई है। रोहतास जिले में सबसे अधिक 23य4 मिमी बारिश हुई है। अधिकतर व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई

पटना में एक-दो जगहों पर ठनका गिरने की चेतावनी

पटना में बुधवार को भी बारिश होगी। इस दौरान जिले के ज्यादातर शहरी इलाकों में बादल छाए रहेंगे। वहीं एक-दो स्थानों पर ठनका व बिजली गिरने की आशंका है। वहीं मंगलवार को राजधानी के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुईष इस कारण निचले इलाकों में जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी पटना में 17.4 मिमी बारिश हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।