indigo flight collapsed with bird after take off return with 10 minutes at patna airport पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, चिड़िया से टकराई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, चिड़िया से टकराई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पटना एयरपोर्ट के निदेशक केएम नेहरा ने बताया कि एयरक्राफ्ट की जांच की जा रही है। एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना पालयट द्वारा दी गई जिसके बाद एटीसी द्वारा जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई

Wed, 9 July 2025 10:24 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर टला विमान हादसा, चिड़िया से टकराई इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

पटना में एक बड़ा विमान हादसा टल गया है। यहां इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद पायलट को विमान के थरथराने का एहसास हुआ। जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से करा दी। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की विमान संख्या 6ई 5009 ने बुधवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर पटना से उड़ान भरी थी और नौ बजे के आसपास रनवे पर लौट गई। एयरपोर्ट प्रशासन ने घटना की पुष्टि की है।

पटना एयरपोर्ट के निदेशक केएम नेहरा ने बताया कि एयरक्राफ्ट की जांच की जा रही है। एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना पालयट द्वारा दी गई जिसके बाद एटीसी द्वारा जरूरी प्रक्रियाओं का पालन कर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।

यह भी जानकारी सामने आई है कि उड़ान भरने के बाद विमान पक्षी से टकराया था। जिसकी वजह से विमान में कंपन महसूस किया गया था। वहां रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े भी मिले हैं। विमान में क्रू सदस्य सहित कुल 175 लोग सवार थे। विमान के सुरक्षित लैंडिग के बाद विमान में सवार यात्रियों तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: राहुल गांधी ने पटना में शुरू पैदल किया मार्च, तेजस्वी यादव भी शामिल

हालांकि, अभी तक इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आपको बता दें कि इससे पहले इसी साल जून के महीने में पटना से रांची जा रही एक फ्लाइट भी पक्षी से टकराई थी। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग रांची में करवाई गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।