CBI raid at income tax office patna caught two people including inspector पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई टीम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई टीम

रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्यालय में दबिश दी है। मामला दो लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, देर रात तक सीबीआई और आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Wed, 16 July 2025 05:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में CBI की रेड, इंस्पेक्टर समेत 2 कर्मियों को उठा ले गई टीम

सीबीआई की टीम ने मंगलवार की शाम पटना स्थित आयकर कार्यालय में छापेमारी की। अचानक इनकम टैक्स ऑफिस में सीबीआई की रेड से हड़कंप मच गया है। सीबीआई की टीम आयकर कार्यालय से जुड़े दो कर्मियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। सीबीआई की इस कार्रवाई को लेकर आयकर कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने जिन दो कर्मचारियों को पूछताछ के लिए ले गई है, उनमें एक अनुसंधान शाखा के इंस्पेक्टर और एक मल्टी टास्किंग स्टाफ हैं।

रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में सीबीआई की टीम ने पुख्ता जानकारी मिलने पर कार्यालय में दबिश दी है। मामला दो लाख रुपये की रिश्वत से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, देर रात तक सीबीआई और आयकर विभाग की ओर से कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट के रनवे पर ओवरशूट हुआ विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट लेकर निकलें, पूरे बिहार में बारिश की चेतावनी; यहां ठनका गिरेगा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।