If BJP has courage fight elections alone it wants to cross midstream in VIP boat Mukesh Sahni challenge हिम्मत है तो बीजेपी अकेले चुनाव लडे़, VIP की नाव से मझधार पार करना चाहती है; मुकेश सहनी की चुनौती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हिम्मत है तो बीजेपी अकेले चुनाव लडे़, VIP की नाव से मझधार पार करना चाहती है; मुकेश सहनी की चुनौती

महागठबंधन के सहयोगी और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो बिहार में अकेले चुनाव लड़े। वीआईपी की नाव पर सवार होकर मझधार को पार करना चाहती है। लेकिन अब उनका कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। भाजपा से पहले धोखा खा चुके हैं।

Sun, 3 Aug 2025 06:57 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share
हिम्मत है तो बीजेपी अकेले चुनाव लडे़, VIP की नाव से मझधार पार करना चाहती है; मुकेश सहनी की चुनौती

महागठबंधन के सहयोगी और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है, बिहार में अकेले चुनाव लड़े। वो वीआईपी की नाव पर सवार होकर चुनावी मझधार को पार करना चाहती है। लेकिन यह अब संभव नहीं है, भाजपा ने हमें धोखा दिया है। उनका अब कोई आवेदन स्वीकार नहीं होना है। सहनी ने तेजस्वी यादव को छोटा भाई बताते हुए कहा कि महागठबंधन के सभी घटक दल मिलकर नया बिहार बनाएंगे। ये बातें वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने मोतिहारी के केसरिया विधानसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं।

इस मौके पर मुकेश सहनी ने ऐलान किया कि वीआईपी समर्थित विधान पार्षद महेश्वर सिंह केसरिया सीट से वीआईपी के प्रत्याशी होंगे। उन्होने कहा कि महागठबंधन के प्लेटफॉर्म पर ही सीट और प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा, उनका दौरा पूरे प्रदेश में चल रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने इस बार महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 सीट पर तेजस्वी से बिगड़ रही बात? महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंच गए सहनी
ये भी पढ़ें:सहनी को NDA बुला रहा है; संतोष सुमन बोले- तेजस्वी 60 सीट देंगे नहीं, लौट आओ
ये भी पढ़ें:महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले मुकेश सहनी का ऐलान, 60 सीटों पर लड़ेगी VIP
ये भी पढ़ें:बारी-बारी दोनों नाव की सवारी, किनारा अब भी दूर; मुकेश सहनी की VIP कितने पानी में

वीआईपी चीफ ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अस्वस्थ हो गए हैं, उनसे अब बिहार संभल नहीं रहा है। हम लोग लालू यादव की विचारधारा को लेकर चलने वाले लोग हैं। सभी धर्म, वर्ग के लोगों का कल्याण करना हमारी प्रतिबद्धता है। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि युवा अगर नेतृत्व में आएगा तो बिहार का विकास तय है।

सहनी ने साफ किया कि सीटों को लेकर जो भी तय होगा वो महागठबंधन की बैठक में होगा। यह खुशी की बात है कि यहां से कई लोगों की टिकट को लेकर दावेदारी है, लेकिन किसी एक ही को टिकट मिलना है। केसरिया विधानसभा सीट पर सहनी ने अपनी दावेदारी ठोंक दी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।