husband went to jail wife engaged to friend husband killed after seeing their intimate scene tried to suicide पति गया जेल तो दोस्त संग इंगेज हुई बीवी, इंटीमेट सीन देख हसबैंड ने कर दी हत्या; खाया सल्फास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति गया जेल तो दोस्त संग इंगेज हुई बीवी, इंटीमेट सीन देख हसबैंड ने कर दी हत्या; खाया सल्फास

शंभू साहनी ने 27 मई की रात बंगलुरु के चेलेघट्टा स्थित किराया के घर में 38 वर्षीय पत्नी अमृता देवी की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। भागकर मुंगेर आ गया और सल्फास खा लिया।

Sat, 31 May 2025 12:30 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुंगेर, निज संवाददाता
share
पति गया जेल तो दोस्त संग इंगेज हुई बीवी, इंटीमेट सीन देख हसबैंड ने कर दी हत्या; खाया सल्फास

बिहार के मुंगेर के एक युवक ने बीवी की बेवफाई से तंग आकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद खुद को भी खत्म करने की कोशिश की। वासुदेवपुर थानान्तर्गत चंडीस्थान निवासी स्व. महावीर साहनी के 45 वर्षीय पुत्र शंभू साहनी ने 27 मई की रात बंगलुरु के चेलेघट्टा स्थित किराया के घर में 38 वर्षीय पत्नी अमृता देवी की ईंट से कूच कर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद शंभू साहनी वहां से फरार होकर 30 मई की सुबह मुंगेर के चंडीस्थान स्थित अपने घर पहुंचा। जहां अपनी विधवा मां कौशल्या देवी को पत्नी की हत्या की बात बताते हुए आत्महत्या की नीयत से सल्फास की गोली खा ली।

गंभीर अवस्था में मां कौशल्या देवी ने शंभू साहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शंभू साहनी ने बताया कि चंडीस्थान निवासी चंदन कुमार जो बेंगलुरु में ठेकेदारी करता है, उसके साथ उसने अपनी पत्नी को कई बार आपत्तिजनक अवस्था में देखा। शंभू ने बताया कि अमृता और चंदन को उसने बात करते हुए सुना था कि शादी की सालगिरह की रात शंभू का काम तमाम करना है। अमृता और चंदन के बीच हो रही बातचीत सुनने के बाद गुस्से में आकर 27 मई की रात उसने बंगलुरु स्थित किराया के घर में ही ईंट से कूच कर पत्नी की हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रिपल लोड बाईक पोल से टकराई, दो की मौत एक पटना रेफर

धोखाधड़ी मामले में जेल जा चुका है शंभू

जानकारी के अनुसार डेढ़ वर्ष पूर्व शंभू साहनी धोखाधड़ी मामले में जेल गया था। उसी दरम्यान छठ पर्व के समय चंदन कुमार बेंगलुरु से मुंगेर पहुंचा था। चंदन का शंभू के घर आना जाना शुरू हुआ और चंदन तथा अम़ृता के बीच नजदीकी बढ़ी। ढाई माह पूर्व अमृता और उसके बच्चे मुंबई में अपनी ननद के यहां काम करने चले गए थे। वहां से चंदन ने अमृता व उसके दोनों बच्चों को बेंगलुरु बुला लिया। शंभू साहनी भी बंगलुरु पहुंचा और चंदन के अंडर काम करने लगा। इस बीच चंदन के साथ पत्नी को कई बार देखा और समझाने का प्रयास किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर को कमरे में गोलियों से भूना

बोले कोतवाली थानाध्यक्ष

मुंगेर के कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि बेंगलुरु में पत्नी की हत्या के बाद हत्यारोपी पति के फरार होने की जानकारी से बेंगलुरु पुलिस द्वारा अवगत नहीं कराया गया है। कोतवाली पुलिस इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने संपर्क स्थापित करने के पश्चात समुचित कार्रवाई करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, आ धमके एसएसपी; 6 गिरफ्तार

बच्चे ने दी मां की हत्या की सूचना

पत्नी की हत्या के बाद शंभू सहनी बेंगलुरु से फरार हो गया। उसके 17 वर्षीय पुत्र आरव कुमार ने बेंगलुरु से मोबाइल पर फोन कर चंडीस्थान निवासी दादी कौशल्या देवी को सूचित कि मां की हत्या कर पापा फरार हो गए। इस बीच 30 मई की सुबह शंभू साहनी बंगलोर से मुंगेर चंडीस्थान स्थित घर पहुंचा और मां को सारी बात बताते हुए सल्फास की गोली खा ली। इसके पश्चात मां ने गंभीर अवस्था में शंभू साहनी को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपालगंज में इंटर के छात्र की हत्या, कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।