Inter student murder in Gopalganj shooters called him out of coaching institute and shot dead गोपालगंज में इंटर के छात्र की हत्या, कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गोपालगंज में इंटर के छात्र की हत्या, कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी

गोपालगंज जिले के हथुआ में कोचिंग पढ़ने गए एक इंटर (12वीं) के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो अपराधियों ने उसे पहले कोचिंग इंस्टीट्यूट से फोन कर बाहर बुलाया, फिर गोली मारकर भाग गए।

Sat, 31 May 2025 07:39 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हथुआ (गोपालगंज)
share
गोपालगंज में इंटर के छात्र की हत्या, कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी

बिहार के गोपालगंज जिले में शुक्रवार शाम एक इंटर छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात हथुआ थाना क्षेत्र के मनीछापर स्थित धोबी घाट पोखरा के समीप संचालित एक कोचिंग संस्थान के बाहर हुई। मृतक की पहचान 15 वर्षीय आशु आलम के रूप में हुई है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के कालो पट्टी गांव का रहने वाला था। उसके पिता मुमताज मियां सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। बाइक सवार दो अपराधियों ने आशु को कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर गोली मारी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशु कोचिंग संस्थान में पढ़ने आया था। इस दौरान कोचिंग संस्थान से बाहर बुलाकर अपराधियों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। कोचिंग के छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों ने घायल छात्र को तत्काल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हथुआ पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भोजपुर में किसान की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर वीडियो डाल मर्डर कबूला

थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतक छात्र के मोबाइल फोन, डीवीआर, टावर लोकेशन और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। अब तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश के एंगल से भी हो रही जांच

छात्र आशु आलम की सरेशाम हत्या को लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट कुछ नहीं बताया। लेकिन ,आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों एंगल से छानबीन की जा रही है। पुलिस जमीन विवाद के तथ्य की भी पड़ताल कर रही है। आशु के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स भी पुलिस निकालेगी।

गौरतलब है कि आशु हथुआ से 3 किलोमीटर दूर स्थित अपने गांव कालो पट्टी से शुक्रवार की दोपहर 2 बजे हथुआ के यूनिक ब्रेन्स नामक कोचिंग संस्थान में पढ़ने आया था। इस दौरान उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वह उससे बात करते हुए बाहर निकल गया। जहां अज्ञात बाइक सवार दो अपराधियों ने उसके सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोलियों से भूना, चाकू से मारा; रोहतास से दरभंगा तक 6 मर्डर से दहला बिहार

मृतक के पिता मुमताज मियां सउदी अरब में रहते हैं। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था जबकि बड़ा भाई मेराज हथुआ के आईटीआई मोड़ पर सैलून चलाता था। मृतक की मां नूर शैरून खातून घटना के बाद से बेसुध पड़ी हुई है। घटना की सूचना मृतक के पिता को सऊदी अरब में दे दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।