police inspector having liquor party at police check post SSP intervened 6 arrested including in charge chapra bihar पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, बीच में आ धमके एसएसपी; प्रभारी समेत 6 गिरफ्तार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, बीच में आ धमके एसएसपी; प्रभारी समेत 6 गिरफ्तार

सीनियर एसपी ने बताया कि नाका प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू की जाएगी। भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गंडक कॉलोनी नाका में शराब पार्टी चल रही थी। इ

Sat, 31 May 2025 09:35 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, छपरा, हमारे संवाददाता
share
पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, बीच में आ धमके एसएसपी; प्रभारी समेत 6 गिरफ्तार

शराबबंदी वाले नीतीश कुमार के बिहार में जिन कंधों पर शराब के धंधे पर नकेल की जिम्मेदारी है वे ही इस कानून की ईज्जत उतार रहे हैं। भगवानबाजार थाना क्षेत्र के नाका में शराब की पार्टी करते पांच लोगों के साथ पकड़े गये दारोगा जी पकड़े गए।। एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नाका नंबर एक पर गुरुवार देर रात छापेमारी कर प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी पांडेय व पांच को शराब पार्टी करते गिरफ्तार सबको जेल भेज दिया गया है।

सीनियर एसपी ने बताया कि नाका प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है और उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही भी जल्द शुरू की जाएगी। भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गंडक कॉलोनी नाका में शराब पार्टी चल रही थी। इसमें एक भागने में सफल रहा जबकि सब इंस्पेक्टर समेत पांच को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुख्यात अल्टर और शिबू का सरेंड सरेंड, एडीजी के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, शव भी जला दिया

गिरफ्तार विराट राज आनंद दहियावां ब्रह्म टोली, आशीष कुमार मिश्रा रौजा नगर थाना क्षेत्र, बहादुर राय भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला, पवन कुमार नंदन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा व अनिल कुमार नई बाजार मोहल्ला के रहने वाले हैं। घटनास्थल से शराब की बोतल, स्टील की थाली, सिगरेट के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक आदि जब्त किये हैं। इसके पहले मशरक के उत्पाद थाने में भी शराब की पार्टी करते पुलिसकर्मी पकड़े गये थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश ने औरतों के लिए की थी शराबबंदी, माफियाओं ने उनको ही शराब तस्कर बना लिया

छपरा में थाने में शराब पार्टी की दूसरी घटना

पुलिस नाके में शराब पार्टी चल रही थी। इसमें प्रभारी समेत छह गिरफ्तार किये गये। गिरफ्तार विराट राज आनंद दहियावां ब्रह्म टोली, आशीष कुमार मिश्रा रौजा नगर थाना क्षेत्र, बहादुर राय भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ला, पवन कुमार नंदन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घेघटा व अनिल कुमार नई बाजार मोहल्ला के रहने वाले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एथेनॉल लदे टैंकर पर शराबबंदी कानून के तहत FIR, बिहार सरकार पर लगा जुर्माना
ये भी पढ़ें:महागठबंधन सरकार बनी तो ताड़ी शराबबंदी कानून से होगा बाहर : तेजस्वी

पकड़े गए सभी की सदर अस्पताल में ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस ने घटनास्थल से शराब की बोतल, स्टील की थाली, सिगरेट के पैकेट, कोल्ड ड्रिंक आदि जब्त किये हैं। छापेमारी में एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह, भगवान बाजार थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुभाष कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, सब इंस्पेक्टर महताब खान, एएसआई चंद्र प्रकाश आदि शामिल थे।

सारण में यह दूसरी घटना है जब थाने में ही शराब की पार्टी चल रही थी। इसके पहले मशरक के उत्पाद थाने में भी शराब की पार्टी करते पुलिसकर्मी पकड़े गये थे और उनके खिलाफ कार्रवाई हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी क्यों उठाते हैं शराबबंदी पर सवाल? ललन सिंह ने बताया, बड़ा आरोप लगाया
ये भी पढ़ें:बिहार में शराबबंदी के बाद 190 लोगों की जहरीली दारू से मौत : सरकारी आंकड़ा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।