Triple loaded bike collided with pole two died one referred to Patna Accident in Jamui Bihar ट्रिपल लोड बाईक पोल से टकराई, दो की मौत एक पटना रेफर; बिहार के जमुई में हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ट्रिपल लोड बाईक पोल से टकराई, दो की मौत एक पटना रेफर; बिहार के जमुई में हादसा

खड़ूई बरियारपुर गांव से बाइक पर सवार होकर तीनों मजदूर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही बाइक खड़ूई मोड के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक के द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक बिजली के पोल से टकरा गई।

Sat, 31 May 2025 11:34 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, जमुई
share
ट्रिपल लोड बाईक पोल से टकराई, दो की मौत एक पटना रेफर; बिहार के जमुई में हादसा

बिहार के जमुई से खबर है जहां एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई तो तीसरा इस कदर जख्मी हो गया कि उसे पटना रेफर कर दिया गया है। लछुआड़ थाना क्षेत्र के धधौर स्थित केनुई मोड़ के पास शनिवार की सुबह की घटना है। तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक बिजली पोल से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मौके पर ही दो मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया।

घायल मजदूर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। मृतक मजदूर की पहचान ख़ैरा के डुमरकोला निवासी सिताबी मांझी के पुत्र बनारसी मांझी 39 साल और खड़ूई बरियारपुर गांव निवासी विशेश्वर यादव के पुत्र गंगा यादव 40 साल के रूप में हुई है, जबकि रेफर हुए मजदूर की पहचान मिर्चा कोड़ासी निवासी मसुदन कोड़ा के रूप में हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर को कमरे में गोलियों से भूना

बताया जाता है कि खड़ूई बरियारपुर गांव से बाइक पर सवार होकर तीनों मजदूर जा रहे थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। जैसे ही बाइक खड़ूई मोड के पास पहुंची इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक के द्वारा चकमा देने पर तेज रफ्तार ट्रिपल लोडिंग बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो मजदूर की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस नाका पर शराब पार्टी कर रहे थे दारोगा जी, आ धमके एसएसपी; 6 गिरफ्तार

वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक के परिवार वालों के बीच मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोसी एक्सप्रेस से निकला धुआं, ट्रेन से कूदकर भागने लगे यात्री; मची अफरातफरी

मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। जिस गाड़ी से बचने के दौरान दोनों की मौत हुई उसकी पहचान की जा रही है। मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग की गयी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।