How many colleges have women cells BRABU woke up when UGC warned it report called for कितने कॉलेजों में महिला सेल? यूजीसी ने हड़काया तो बीआरएबीयू की नींद खुली; रिपोर्ट तलब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कितने कॉलेजों में महिला सेल? यूजीसी ने हड़काया तो बीआरएबीयू की नींद खुली; रिपोर्ट तलब

यूजीसी के पास शिकायत पहुंची है कि कॉलेजों में यौन उत्पीड़न को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर यूजीसी ने यह सख्ती की है।

Sun, 8 June 2025 01:55 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share
कितने कॉलेजों में महिला सेल? यूजीसी ने हड़काया तो बीआरएबीयू की नींद खुली; रिपोर्ट तलब

बीआरएबीयू के कितने कॉलेजों में वूमेन सेल गठित है, इसकी जांच होगी। विवि अंतर्गत आनेवाले सभी कॉलेजों में जांच कराकर यूजीसी ने रिपोर्ट मांगी है। वर्ष 2024-25 के लिए सभी कॉलेजों को आठ बिन्दुओं पर जांच रिपोर्ट देनी है। विवि को जिम्मा मिला है कि वह कमेटी गठित कर कॉलेजों में इसकी जांच कराएं। यूजीसी के पास शिकायत पहुंची है कि कॉलेजों में यौन उत्पीड़न को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर यूजीसी ने यह सख्ती की है। रिपोर्ट नहीं देने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई होगी। कॉलेजों में महिला कर्मियों से लेकर छात्राओं को सुरक्षित वातावरण देने को लेकर यह पहल की गई है।

नाम, पते, फोन नंबर देने होंगे

विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि यौन उत्पीड़न से बचाव को लेकर कॉलेजों में आंतरिक शिकायत समिति बनी है या नहीं, अगर बनी है तो उनके सदस्यों के नाम, पते व फोन नंबर भेजें। कॉलेजों के नोटिस बोर्ड पर शिकायत समिति का पूरा ब्योरा मौजूद है या नहीं, इसकी भी जांच होगी। संकट की स्थिति में महिलाओं की सुविधा के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर, प्रमुख स्थानों पर बैनर-पोस्टर लगा है या नहीं, इसकी भी जांच होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बड़ा हादसा, गांधी मैदान के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में डूबे 2 लड़के

आंतरिक शिकायत समिति के साथ ही विशेष महिला सेल का गठन कितने कॉलेजों में किया गया है, इसका भी ब्योरा देना है। लैंगिक संवेदनशीलता पर कितने कॉलेज में अबतक क्या पहल की गई, इसकी भी कमेटी जांच करेगी। बताया गया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर उन कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी जहां लापरवाही बरती गई है। यूजीसी ने साफ कर दिया है कि कॉलेज में महिलाओं के अनुकूल वातावरण का निर्माण करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरा बेटा कब CM बनेगा, लालू यादव मगरमच्छ की तरह..., गिरिराज सिंह का हमला

दरअसल कॉलेज और विश्वविद्यालय में काम करने वाली महिलाओं और छात्राओं को लेकर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग काफी संवेदनशील है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध या किसी घटना से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। इस पर रोक लगाने के लिए यूजीसी ने वीमेन सेल का प्रावधान किया है। लेकिन कई संस्थाओं में यूजीसी के गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार की व्यावसायियों पर नजर, जल्द बनेगा व्यापार आयोग; इस जाति को तवज्जो
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता मौत मामले में PMCH-SKMCH के प्रभारी हटाए गए, नीतीश सरकार का एक्शन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।