पटना में बड़ा हादसा, गांधी मैदान के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में डूबे 2 लड़के
दो नाबालिग बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम दोनोंकिशोर को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। दोनों किशोर बुद्धा कॉलोनी इलाके के रहने वाले हैं।
Sun, 8 June 2025 01:00 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम

पटना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक घाट पर यहां नहाने के दौरान 2 बच्चे डूब गए। जानकारी के मुताबिक, गांधी मैदान के कलेक्ट्रेट घाट पर गंगा में नहाने के दौरान दो किशोर डूबे हैं। दो नाबालिग बच्चों के डूबने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एसडीआरएफ की टीम दोनोंकिशोर को ढूंढने के प्रयास में जुटी है। दोनों किशोर बुद्धा कॉलोनी इलाके के रहने वाले हैं।
घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों लड़कों का नाम रोहित कुमार और संकल्प कुमार है। दोनों लड़के क्रिकेट खेलने की बात कह कर घर से निकले थे। बाद में वो दोनों नहाने के लिए घाट पर चले गए थे। अचानक नहाने के दौरान संकल्प डूबने लगा। संकल्प को बचाने गए रोहित कुमार भी डूब गया। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन