giriraj singh said lalu prasad yadav is dreaming like crocodile about son tejashwi yadav मेरा बेटा कब CM बनेगा, लालू यादव मगरमच्छ की तरह..., गिरिराज सिंह का हमला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरा बेटा कब CM बनेगा, लालू यादव मगरमच्छ की तरह..., गिरिराज सिंह का हमला

इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को सीएम बनाने का सपना मगरमच्छ की तरह देख रहे हैं।

Sun, 8 June 2025 12:16 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मेरा बेटा कब CM बनेगा, लालू यादव मगरमच्छ की तरह..., गिरिराज सिंह का हमला

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। नेता लगातार एक-दूसरे पर जुबानी हमला करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने बेटे को सीएम बनाने का सपना मगरमच्छ की तरह देख रहे हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन गठबंधन नहीं ठगबंधन है। एक-दूसरे में कौन किसका पैर खींच ले इसकी लड़ाई चल रही है। लालू प्रसाद यादव मुंगेर लाल के हसीन सपने देख रहे हैं कि मेरा बेटा कब सीएम बनेगा। जनता देख रही है कि अगर ये मगरमच्छ आ गया तो पूरे बिहार को फिर खा जाएगा। जनता इन्हें मौका नहीं देने वाली है। लालू यादव मगरमच्छ की तरह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता ने बन लिया है कि अब बिहार में मगरमच्छ रुपी को कभी सत्ता में नहीं लाना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मनीष कश्यप का BJP से इस्तीफे का ऐलान, बिहार चुनाव में उतरने पर क्या बोले

इससे पहले हाल ही में केंद्रीय मंत्री ने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा था कि इस राज्य में लोग लालू प्रसाद यादव से सहमे हुए हैं। गिरिराज सिंह ने कहा था कि लालू प्रसाद यादव के राज में सीएम आवास से ही फिरौती की डीलिंग होती थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।