Nitish government action in rape victim death case in charges of PMCH SKMCH removed रेप पीड़िता मौत मामले में नीतीश सरकार का एक्शन, PMCH-SKMCH के प्रभारी हटाए गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रेप पीड़िता मौत मामले में नीतीश सरकार का एक्शन, PMCH-SKMCH के प्रभारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की मौत मामले में नीतीश सरकार ने एक्शन लेते हुए पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत को पद से हटा दिया है। साथ ही एसकेएमसीएच की डॉ. कुमारी विभा को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच के लिए हाई लेवल टीम का गठन किया गया है।

Tue, 3 June 2025 04:24 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
रेप पीड़िता मौत मामले में नीतीश सरकार का एक्शन, PMCH-SKMCH के प्रभारी हटाए गए

मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत मामले में नीतीश सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए। पीएमसीएच के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अभिजीत को पद से हटा दिया गया है। प्रथम दृष्टया लापरवाही का मामला सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई। वहीं एसकेएमसीएच की प्रभारी डॉ. कुमारी विभा को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि

मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के दोषियों को स्पीडी ट्रायल चला कर सजा दिलायी जायेगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होने कहा कि पीड़िता किशोरी के इलाज में घोर लापरवाही और दूसरे अस्पताल भेजने की उचित प्रक्रिया का पालन नहीं करने के कारण श्रीकृष्ण चिकित्सा महाविद्यालय (एसकेएमसीएच), मुजफ्फरपुर की अधीक्षक डा. विभा कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के प्रभारी उपाधीक्षक डा. अभिजीत सिंह को पद मुक्त कर दिया गया है।

pmch के प्रभारी उपाधीक्षक हटाए गए

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर के कुढ़नी में नौ साल की एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। रेप के बाद हैवान ने दलित बच्ची का गर्दन रेता था। बच्ची को उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल एसकेएमसीएच में पहले भर्ती करवाया गया था। यहां से उसे बाद में पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया गया था। बच्ची करीब 5 दिनों तक SKMCH में एडमिट रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्ची ठीक हो रही थी, जान बच जाती; पीड़िता के घर पहुंचे तेजस्वी से बोला पर परिवार
ये भी पढ़ें:रेप पीड़िता की मौत पर पटना में कांग्रेस का प्रदर्शन; इलाज में देरी का आरोप
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा

विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि पीएमसीएच में बच्ची को एडमिट करने के लिए उसके परिजनों को करीब 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ा था क्योंकि उसे वहां बेड ही नहीं मिल रहा था। कांग्रेस का यह आरोप है कि जब कांग्रेस के नेता पीएमसीएच पहुंचे तब बच्ची को एडमिट किया गया लेकिन उसका वहीं ठीक ढंग से इलाज नहीं किया गया था। जिसके विरोध में कांग्रेस ने पटना में प्रदर्शन भी किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।