Nitish government attention on businessmen trade commission be formed soon this caste given priority नीतीश सरकार की व्यावसायियों पर नजर, जल्द बनेगा व्यापार आयोग; चुनाव से पहले इस जाति को तवज्जो, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश सरकार की व्यावसायियों पर नजर, जल्द बनेगा व्यापार आयोग; चुनाव से पहले इस जाति को तवज्जो

बिहार में अब व्यापार आयोग का गठन किया जाएगा। राज्य सरकार ने शनिवार को चार महत्वपूर्ण आयोग और एक बोर्ड का गठन किया। जिन चार आयोगों का पुनर्गठन किया गया है उनमें अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार राज्य महिला आयोग, बाल श्रमिक आयोग, राज्य खाद्य आयोग शामिल हैं।

Sun, 8 June 2025 10:52 AMSudhir Kumar
share
नीतीश सरकार की व्यावसायियों पर नजर, जल्द बनेगा व्यापार आयोग; चुनाव से पहले इस जाति को तवज्जो

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि बिहार में जल्द ही व्यापार आयोग का गठन होगा। इसमें कलवार समाज का भी प्रतिनिधित्व होगा।राजधानी के बीआईए सभागार में शनिवार को आयोजित कलवार एकीकरण सह सम्मान समारोह में उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज एकीकृत है और राजनीतिक रूप से आगे बढ़ना चाहता है। भाजपा कलवार समाज को सम्मान देती रही है और आगे भी देगी।

उन्होंने कलवार इंडिया एसोसिएशन के सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही आह्वान किया कि सभी अपने अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करें। सम्मान समारोह में सभी जिलों से आए कलवार समाज के लोग उपस्थित हुए। सम्मेलन में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद तरुण कुमार, विनोद जायसवाल, मदन चौधरी, अशोक जायसवाल, डॉ. राजेश रौशन, विशाल और राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बक्सर के डुमरांव नगर परिषद की चेयरमैन सुनीता गुप्ता अयोग्य घोषित; जानें वजह

राज्य सरकार ने शनिवार को चार महत्वपूर्ण आयोग और एक बोर्ड का गठन किया। जिन चार आयोगों का पुनर्गठन किया गया है उनमें अतिपिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार राज्य महिला आयोग, बाल श्रमिक आयोग, राज्य खाद्य आयोग शामिल हैं। वहीं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड को अध्यक्ष समेत सदस्य मिल गए हैं। इन सभी के गठन की अधिसूचना सरकार के संबंधित महकमों ने जारी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सवर्ण, एससी-एसटी के बाद अति पिछड़ा आयोग; नवीन आर्या अध्यक्ष बने

वरिष्ठ जदयू नेता नवीन कुमार आर्या को फिर अति पिछड़े वर्ग राज्य आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, मधुबनी निवासी केदारनाथ भंडारी और गया जी के अमित कुमार को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

समस्तीपुर के वाजितपुर नियारी निवासी अप्सरा मिश्रा को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। अप्सरा जदयू नेत्री हैं। बांका की शीला टूड्डू, रोहतास की रजिया कामिल अंसारी, लखीसराय की पिंकी कुमारी, पटना की सजल झा, गया की श्यामा सिंह और पटना की रश्मि रेखा सिन्हा को गैर सरकारी सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी पदेन सदस्य सचिव होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एक और आयोग, खाद्य कमीशन में कुशवाहा की पार्टी का खाता खुला

राज्य बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष जदयू नेता अशोक कुमार (पुत्र आनंदी बादल) और उपाध्यक्ष भाजपा प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह बनाए गए हैं। विधायक श्रेयसी सिंह, रामविलास कामत, विजय कुमार तथा विधानपार्षद अनिल कुमार और रवींद्र प्रसाद सिंह को सदस्य बनाया गया है। सुनील कुमार और शौकत अली भी सदस्य बनाए गए हैं।

प्रह्लाद कुमार को राज्य खाद्य आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि रिंकी रानी पांडेय, मनोज कुमार, अंगद कुशवाहा, नरेन्द्र कुमार ऋषि को सदस्य बनाया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।