सिरफिरे प्रेमी का खौफनाक कांड; शादी से इनकार पर लड़की को मारी गोली, फिर खुद को, दोनों की मौत
जहानाबाद में एक सनकी प्रेमी ने शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। और फिर खुद को भी गोली मार ली। जिसमें दोनों की मौत हो गई। युवक कई महीनों से शादी का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बिहार के अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के खनगाह रोड में शुक्रवार को एक तरफा प्यार में पागल युवक ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मार ली। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका इंटर में पढ़ती थी। वहीं मृतक 18 वर्षीय युवक भी इसी वर्ष इंटर पास किया था।घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे लड़की स्कूल से पढ़कर घर लौटी थी। इस दौरान पहले से उसके घर में छिपे युवक ने सीढ़ी पर लड़की को पकड़ लिया और अपने साथ शादी करने की बात कहने लगा।
लड़की के विरोध करने पर आशीष कुमार नामक युवक ने पहले लड़की को गोली मारी, जिससे लड़की सीढ़ी पर ही ढेर हो गयी। यह देखकर लड़के ने खुद को दो गोली मारी। घर के अंदर सीढ़ी पर दोनों की लाश पड़ी थी। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गयी। मृतक युवक करपी थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव का रहने वाला है। वह पहले भी लड़की के परिजनों को कई बार धमकी दे चुका था।
इस संबंध में लड़की के परिजनों ने एक सप्ताह पूर्व करपी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के कई वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया।




साइन इन