Gujarat model not business but vote theft Rahul Gandhi attack on Modi Shah and Election Commission गुजरात मॉडल बिजनेस नहीं 'वोट चोरी' है , राहुल गांधी ने मोदी, शाह और चुनाव आयोग पर किया तीखा वार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

गुजरात मॉडल बिजनेस नहीं 'वोट चोरी' है , राहुल गांधी ने मोदी, शाह और चुनाव आयोग पर किया तीखा वार

राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात मॉडल बिजनेस का नहीं, बल्कि 'वोट चोरी' का मॉडल है।

Thu, 28 Aug 2025 07:31 AMSudhir Kumar मुजफ्फरपुर/दरभंगा, हिन्दुस्तान टीम
share
गुजरात मॉडल बिजनेस नहीं 'वोट चोरी' है , राहुल गांधी ने मोदी, शाह और चुनाव आयोग पर किया तीखा वार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर अधिकार यात्रा के 11वें दिन मुजफ्फरपुर में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए। गायघाट में आयोजित जन संवाद में राहुल ने कहा, दस साल से वोट की चोरी हो रही है। इसे जल्द सबूतों के साथ सामने लाएंगे। उन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान 60-70 सीटों पर वोट चोरी का आरोप लगाया। यात्रा में प्रिंयका गांधी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन भी शामिल हुए।

राहुल ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात मॉडल बिजनेस का नहीं, बल्कि 'वोट चोरी' का मॉडल है। संवाद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और नेता प्रतपिक्ष तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया। इससे पहले, राहुल ने दरभंगा में यात्रा के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ बुलेट की सवारी की। राहुल ने कहा, हम दिखाएंगे कि चुनाव आयोग से मिलकर कैसे वोट चोरी की जा रही है। चुनावों में ओपिनियन पोल कुछ और कहते हैं, लेकिन परिणाम वह आता है जो मोदी बताते हैं। संविधान देश में सबको एक वोट का अधिकार देता है। ऐसे में चुनाव आयोग ने बिहार में 65 लाख लोगों के वोट कैसे काट दिए?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल गांधी की यात्रा में पॉकेटमार ने हाथ साफ किए, कई नेताओं की जेब कटी

राहुल-तेजस्वी की एक झलक पाने को सड़क पर उमड़ी भीड़

राहुल गांधी और तेजस्वी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुजफ्फरपुर की सीमा में प्रवेश के साथ गायघाट से जीरोमाइल होते झपहां तक रोड शो किया। इस दौरान सड़क पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों में राहुल-तेजस्वी की झलक पाने की बेताबी दिखी।

राहुल और तेजस्वी से हाथ मिलाने को बेताब

खुली गाड़ी पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और दीपांकर भट्टाचार्य थे। राहुल गांधी मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन स्वीकार करते रहे। जिधर राहुल की नजर जाती, उधर खड़ी युवाओं की टोली जोश में नारे लगाने लगती। युवा राहुल और तेजस्वी से हाथ मिलाने को बेताब दिखे। उत्साह से लबरेज पार्टी के युवा कार्यकर्ता झंडा लहराते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमित शाह को कैसे पता कि BJP सरकार 40 साल चलेगी? राहुल का ‘वोट चोरी’ पर नया सवाल

दो बजे से ही जीरोमाइल पर उमड़ रही थी भीड़

दोपहर दो बजे तक जीरोमाइल गोलंबर के चारों ओर की सड़क महागठबंधन के घटक दलों राजद, कांग्रेस, वीआईपी, भाकपा और माले के झंडे से पट गया। समय बढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती गई। तीन बजे तक जीरोमाइल से लेकर बखरी चौक और मेडिकल ओवरब्रिज तक बाइक सरकने की भी जगह नहीं बची। सिटी एसपी कोटा किरण, एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा समेत आठ थानों के थानेदार कार्यकर्ताओं से सड़क छोड़कर खड़े रहने की अपील कर रहे थे। राजद विधायक अमर पासवान भी माइक थामे कार्यकर्ताओं से सड़क किनारे खड़े रहने की अपील कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रेवंत रेड्डी को बिहार बुलाने के लिए माफी मांगे राहुल-प्रियंका: धर्मेंद्र प्रधान
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गोलंबर पर पहुंचते ही पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। गाड़ी से उतरकर नेताओं ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जीरोमाइल से काफिला मेडिकल की ओर धीरे-धीरे बढ़ गया। इस दौरान राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता, विधायक निरंजन राय, विधायक सह पूर्व मंत्री इसराईल मंसूरी, विधायक मुन्ना यादव, विधायक अमर पासवान, विधान पार्षद कारी सोहैब, पूर्व सांसद अनिल सहनी, गणेश भारती, सुधीर यादव आदि थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव वाले बिहार की सड़क पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, साथ में राजेश राम
ये भी पढ़ें:मेरे लिए भी एप्लीकेबल है... चिराग को तेजस्वी की सलाह पर राहुल गांधी खिलखिला उठे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।