Only Rahul Gandhi will not take decision on Tejashwi Yadav Mukesh Sahani created stir on CM face तेजस्वी यादव पर सिर्फ राहुल गांधी फैसला नहीं लेंगे, सीएम फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव पर सिर्फ राहुल गांधी फैसला नहीं लेंगे, सीएम फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल

बिहार चुनाव में महागठबंधन के सीएम फेस पर मुकेश सहनी ने हलचल बढ़ा दी है। सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने को लेकर सिर्फ राहुल गांधी फैसला नहीं लेंगे।

Tue, 26 Aug 2025 03:16 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, सुपौल
share
तेजस्वी यादव पर सिर्फ राहुल गांधी फैसला नहीं लेंगे, सीएम फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस बनाने को लेकर सियासत गर्म है। अब विपक्षी गठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के बयान से हलचल तेज हो गई है। सुपौल में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान सहनी ने कहा कि तेजस्वी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाने पर फैसला सिर्फ राहुल गांधी नहीं लेंगे। पिछले दिनों पूर्णिया में महागठबंधन की प्रेस वार्ता के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी को सीएम बनाने के सवाल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टाल दिया था। इससे चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था। सत्ताधारी भाजपा और एनडीए के नेताओं ने भी इसे मुद्दा बना दिया था।

बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को सुपौल में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "सिर्फ राहुल गांधी निर्णय नहीं लेंगे कि तेजस्वी यादव सीएम बनेंगे। बल्कि सभी दल मिलकर इस पर फैसला करेंगे। स्पष्ट है कि तेजस्वी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे लेकिन ये तय गठबंधन के स्तर से होगा।" सहनी ने इस बयान से स्पष्ट कर दिया कि सिर्फ कांग्रेस या राहुल गांधी की राय से मुख्यमंत्री पद पर फैसला नहीं होगा, बल्कि सभी पार्टियों की इस पर सहमति ली जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी बिहार के सीएम बनेंगे? राहुल ने नहीं दी रजामंदी, दिया यह जवाब

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

चुनाव आयोग के द्वारा चलाए जा रहे वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए राहुल गांधी बिहार में तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी एवं महागठबंधन के अन्य नेताओं के साथ यात्रा निकला रहे हैं। उनकी वोटर अधिकार यात्रा 24 अगस्त को पूर्णिया पहुंची थी। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल से एक पत्रकार ने तेजस्वी को सीएम कैंडिडेट घोषित करने के बारे में सवाल किया। इस पर राहुल ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि बहुत अच्छी तरीके से गठबंधन चल रहा है। सभी पार्टियां मिल जुलकर काम कर रही हैं। आपस में कोई विवाद नहीं है। हमारा मकसद वोट चोरी को रोकना है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।