applicable to me also Rahul Gandhi burst into laughter at Tejashwi advice to Chirag held his hand मेरे लिए भी एप्लीकेबल है... चिराग को तेजस्वी की सलाह पर राहुल गांधी खिलखिला उठे; पकड़ लिया हाथ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मेरे लिए भी एप्लीकेबल है... चिराग को तेजस्वी की सलाह पर राहुल गांधी खिलखिला उठे; पकड़ लिया हाथ

अररिया में प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को शादी कर लेने की सलाह दी। इसे राहुल गांधी ने खुद पर ले लिया।

Sun, 24 Aug 2025 02:03 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
मेरे लिए भी एप्लीकेबल है... चिराग को तेजस्वी की सलाह पर राहुल गांधी खिलखिला उठे; पकड़ लिया हाथ

बिहार में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एसआईआर के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा चल रही है जिसमें वीआईपी के मुकेश सहनी और वाम दलों के नेता भी शामिल हैं। अररिया में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की संयुक्त रूप प्रेस वार्ता हुई। प्रेस वार्ता के दौरान एक ऐसा मौका आया जब राहुल गांधी खिलखिला उठे और तेजस्वी यादव का हाथ थाम लिया। बात शादी पर हो रही थी। तेजस्वी यादव ने लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान पर तंज कसते हुए जल्द शादी कर लेने की सलाह दे डाली तो राहुल गांधी सेंसिटिव हो गए। प्रेस वार्ता में मौजूद सभी लोग हंसने लगे।

पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से चिराग पासवान के आरोपों को लेकर सवाल किया। पूछा कि तेजस्वी यादव राहुल गांधी के पिछलग्गू हो गए हैं। इस पर जवाब देते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें जल्द शादी कर लेने की सलाह दी। कहा कि वे बड़े भाई हैं। शादी करना जरूरी है। तेजस्वी ने यह भी कहा कि वे व्यक्ति विशेष के हनुमान हैं हम लोग तो जनता के हनुमान हैं। शादी वाली बात सुनकर राहुल गांधी संवेदनशील हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव वाले बिहार की सड़क पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, साथ में राजेश राम

राहुल गांधी ने बीच में दखल देते हुए माइक ले लिया। उन्होंने कहा कि यह बात मेरे लिए भी एप्लीकेबल है। कहते हुए उन्होंने तेजस्वी यादव का हाथ पकड़ लिया। कहा कि यह मेरे ऊपर भी लागू होता है। कहते हुए वे हंसने लगे। राहुल गांधी की बात से माहौल हल्का हो गया। प्रेस वार्ता में जितने भी नेता और पत्रकार मौजूद थे सभी हंसने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि इनके पिताजी(लालू प्रसाद) के साथ शादी को लेकर बात चल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों से मिले

दरअसल राहुल गांधी की उम्र 55 साल हो चुकी है। अबतक उनकी शादी नहीं हुई है। पूरे देश में राहुल गांधी की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं। कई लड़कियां राहुल की दुल्हन बनने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। इंडिया गठबंधन की शुरुआती मीटिंग में भी राहुल गांधी की शादी का ममला उठा था। लालू यादव ने कहा कि राहुल गांधी दुल्हा बनें और शादी करें,हम लोग बारात चलेंगे। हालांकि तब 2024 का चुनाव सामने था। इंडिया गठबंधन के पीएम फेस को लेकर चर्चा जोरों पर थी। कहा गया कि शादी के बहाने लालू यादव ने पीएम कैंडिडेट के तौर पर नीतीश कुमार के बदले राहुल गांधी का नाम आगे कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: चुनाव आयोग अब 'गोदी आयोग' बन गया है, वोटर अधिकार यात्रा में बोले तेजस्वी
ये भी पढ़ें:हम जनता के हनुमान हैं, चिराग पासवान को शादी कर लेनी चाहिए; तेजस्वी यादव की सलाह
ये भी पढ़ें:ऐसे ही मुझे दूसरा लालू नहीं कहते, तेजप्रताप ने तेजस्वी यादव को फिर टारगेट किया
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने समझाया या राहुल गांधी खुद मंदिर न जाकर खानकाह मस्जिद गए; BJP ने पूछा
ये भी पढ़ें:लालू प्रसाद धृतराष्ट्र, तेजस्वी दुर्योधन; गिरिराज सिंह महाभारत की कथा सुनाने लगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।