Rahul Gandhi ask how Amit Shah says BJP Govt will remain in power for 40 to 50 years on Bihar SIR Vote Chori allegations अमित शाह को कैसे पता कि BJP सरकार 40-50 साल चलेगी? राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर नया सवाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अमित शाह को कैसे पता कि BJP सरकार 40-50 साल चलेगी? राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर नया सवाल

राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के अपने आरोप को लेकर एक नया सवाल उठाया और पूछा कि अमित शाह को कैसे पता कि भाजपा सरकार 40-50 साल चलने वाली है। राहुल गांधी बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन SIR के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा कर रहे हैं।

Wed, 27 Aug 2025 12:11 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अमित शाह को कैसे पता कि BJP सरकार 40-50 साल चलेगी? राहुल गांधी का ‘वोट चोरी’ पर नया सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर कथित तौर पर ‘वोट चोरी’ के आरोप को लेकर नया सवाल उठाया है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को कैसे मालूम है, जो वो बार-बार कहते हैं कि भाजपा की सरकार 40 से 50 साल चलने वाली है। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ वोटर अधिकार यात्रा कर रहे गांधी ने एक दिन पहले कहा था कि 65 लाख नाम काटे गए लेकिन भाजपा ने एक शिकायत नहीं की क्योंकि भाजपा और चुनाव आयोग में वोट चोरी के लिए पार्टनरशिप है।

राहुल गांधी ने मंगलवार को मधुबनी में कहा- “अमित शाह ने बयान दिया। एक बार नहीं अनेक बार। अब बीजेपी सरकार 40-50 साल चलेगी। मैं सोच रहा था कि ये कैसे कह सकते हैं, इनको कैसे मालूम कि बीजेपी सरकार 40-50 साल चलेगी। जनता क्या करेगी, जनता के दिल में क्या होता है, जनता ही जानती है। तो ऐसा बयान देना कि अब हमारी सरकार 40-50 साल चलेगी। ये अजीब सा बयान है। उस टाइम मैंने सोचा था कि इनको कैसे मालूम कि 40-50 साल चलेगी।”

वोट चोरी के लिए चुनाव आयोग और भाजपा की पार्टनरशिप; राहुल गांधी ने SIR पर भी उठाए सवाल

राहुल ने ‘वोट चोरी’ के आरोप पर अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के संदर्भ में आगे कहा- "अब सच्चाई देश के सामने आ गई है। वो ये बात इसलिए कह सकते हैं क्योंकि वो वोट चोरी करते हैं। चोरी इन्होंने अभी नहीं चालू की। चोरी सालों से हो रही है। ये चोरी गुजरात में पहले शुरू हुई और उसके बाद 2014 में नेशनल लेवल पर आई। उसके बाद चुन-चुनकर ये लोग स्टेट जीतते हैं और हरवाते हैं। पहले ये बात मैं नहीं कहता था, क्योंकि मेरे पास सबूत नहीं था। मैं वही बोलता हूं, जिसके बारे में पूरी जानकारी हो। मुझे लगा कि कुछ ना कुछ तो गड़बड़ है। मैंने कहा कि जिस दिन तक सबूत नहीं मिलेगा, उस दिन तक खुलकर नहीं कहूंगा कि वोट चोरी होती है।”

रंजू, सुबोध के बाद अमन का नाम कटने का दावा भी झूठा; राहुल, तेजस्वी से मिले थे, अब सच बताया

राहुल ने मधुबनी में ही एक दूसरी सभा में ऊपर कही गई बातों को दोहराते हुए कहा- “बीजेपी ने चुनाव आयोग की मदद से महाराष्ट्र का चुनाव चोरी किया। हरियाणा का चुनाव चोरी किया। उससे पहले मध्य प्रदेश का चुनाव चोरी किया। लोकसभा में कर्नाटक में हमने उनको पकड़ा। और हमारा एक ही मैसेज है कि बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे। … हमने वोट चोरी पकड़ ली है। अब बीजेपी सरकार नहीं रहेगी।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल
ये भी पढ़ें:खत्म हो गई डेडलाइन, वोट चोरी पर राहुल ने EC को नहीं सौंपा हलफनामा; आगे क्या?
ये भी पढ़ें:SC के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर तेजस्वी बोले- नाम जुड़वाने में जुट जाओ सब लोग
ये भी पढ़ें:LIVE: वोटर अधिकार यात्रा में गाड़ी पर दिखे राहुल,BJP बोली- INDI का टायर पंचर है
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।