Rahul Priyanka should apologize for calling Revanth Reddy to Bihar Dharmendra Pradhan reminded about poor DNA रेवंत रेड्डी को बिहार बुलाने के लिए माफी मांगे राहुल-प्रियंका; धर्मेंद्र प्रधान ने 'घटिया DNA' वाली बात याद दिलाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रेवंत रेड्डी को बिहार बुलाने के लिए माफी मांगे राहुल-प्रियंका; धर्मेंद्र प्रधान ने 'घटिया DNA' वाली बात याद दिलाई

बिहार में जारी वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेजस्वी यादव के साथ तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी के शामिल होने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उनके ‘बिहार का घटिया डीएनए’ वाली बात याद दिलाकर राहुल-प्रियंका ने मांफी मांगने को कहा है।

Tue, 26 Aug 2025 08:40 PMsandeep पीटीआई, पटना
share
रेवंत रेड्डी को बिहार बुलाने के लिए माफी मांगे राहुल-प्रियंका; धर्मेंद्र प्रधान ने 'घटिया DNA' वाली बात याद दिलाई

पटना दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' में आमंत्रित करने के लिए बिहार के लोगों से माफी मांगने को कहा है। केंद्रीय मंत्री ने ये बात पटना में भाजपा युवा मोर्चा के बिहार यूथ कॉन्क्लेव में कही। आपको बता दें सुपौल में मतदाता अधितकार यात्रा में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के साथ रेवंत रेड्डी भी शामिल हुए थे।

प्रधान ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। रेवंत रेड्डी ने कहा था कि बिहार का डीएनए घटिया है। यात्रा में उनके साथ मौजूद राजद नेता तेजस्वी यादव को भी माफी मांगनी चाहिए। रेड्डी ने कथित तौर पर यह टिप्पणी कुछ साल पहले की थी, जब उन्होंने कहा था कि उनके पूर्ववर्ती बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव का 'बिहारी डीएनए' है, जो 'तेलंगाना डीएनए' जैसा नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने पहुंचे NSUI समर्थकों को BJP कार्यकर्ताओं ने पीटा
ये भी पढ़ें:गर्म खून है खौलेंगे ही, तेजस्वी तो बोलेंगे ही; आरजेडी का नया चुनावी सॉन्ग रिलीज
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल

बिहार भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया ब्लॉक पर 'वोट चोरी' की अफवाहें फैलाने का आरोप लगाया और मतदाता सूची से लाखों लोगों के नाम हटाए जाने का परोक्ष रूप से बचाव करते हुए कहा कि हमारा देश रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों के लिए धर्मशाला नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां बहुत सारे युवा मौजूद हैं। मेरा सुझाव है कि वे गूगल, ग्रोक और चैटजीपीटी पर बिहार में 'वोट चोरी' के बारे में सर्च करें। नतीजों में बड़े पैमाने पर बूथ कैप्चरिंग के मामले सामने आएंगे, जो राजद और कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान आम बात थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।