Cm nitish kumar said 299 buses will run from delhi uttar pradesh during chhath and diwali छठ पर बिहार आने का टेंशन कम, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों से चलेंगी 299 बसें; नीतीश का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छठ पर बिहार आने का टेंशन कम, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों से चलेंगी 299 बसें; नीतीश का ऐलान

सीएम नीतीश ने आगे बताया कि 24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन कराया जाएगा।

Thu, 26 June 2025 10:14 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
छठ पर बिहार आने का टेंशन कम, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों से चलेंगी 299 बसें; नीतीश का ऐलान

बिहार के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। बिहार से बाहर नौकरी करने के दौरान पर्व-त्योहारों के मौसम में बिहारियों के बिहार आने का टेंशन अब काफी हद तक खत्म हो जाएगा। बिहार सरकार दिल्ली, यूपी समेत कई अन्य राज्यों से बिहार आने के लिए 299 बसें चलाएगी। इसमें एसी और नॉन एसी दोनों ही तरह की बसें शामिल हैं। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बारे में जानकारी दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर कहा, ‘बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने तथा उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 एसी एवं नॉन एसी बसों का परिचालन कराने जा रही है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की दोबारा जांच क्यों, यह एक साजिश; बोली RJD
ये भी पढ़ें:उत्तरी बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी, कहां वज्रपात; पटना में कैसा रहेगा मौसम

सीएम नीतीश ने आगे बताया कि 24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त एसी बसों का परिचालन कराया जाएगा। राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव से मिले डी राजा, बिहार चुनाव में भाकपा के लिए 2 दर्जन सीटों की मांग
ये भी पढ़ें:अब गन रखेंगे बिहार में मुखिया और सरपंच, आर्म्स लाइसेंस देने का फरमान जारी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।