Gangster Sonu singh challange to ex MLA Anant singh in Gangvar case अनंत सिंह को शास्त्र और शस्त्र की परिभाषा समझाएंगे; मोकामा के बाहुबली को सोनू सिंह की चुनौती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अनंत सिंह को शास्त्र और शस्त्र की परिभाषा समझाएंगे; मोकामा के बाहुबली को सोनू सिंह की चुनौती

  • सोनू सिंह ने मोकामा के बाहुबली को खुली चुनौती दी है। सोनू सिंह ने बगावत का ऐलान करते हुए कहा कि अब उन्हें शास्त्र और शस्त्र दोनों की परिभाषा समझा देंगे।

Thu, 23 Jan 2025 12:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अनंत सिंह को शास्त्र और शस्त्र की परिभाषा समझाएंगे; मोकामा के बाहुबली को सोनू सिंह की चुनौती

बिहार के चर्चित बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह के क्षेत्र मोकामा के नौरांगा जलालपुर गांव में मंगलवार को सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह के समर्थकों के बीच मंगलवार को जमकर गोलीबारी हुई। ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। इस मामले में अनंत सिंह की प्रतिक्रिया भी आई है जिसमें उन्होंने सोनू-मोनू को अपराधी बताया और कहा कि मेरे लोगों पर गोली चलाया तो मेरे समर्थकों ने बचाव किया। इस बीच सोनू सिंह ने मोकामा के बाहुबली को खुली चुनौती दी है। सोनू सिंह ने बगावत का ऐलान करते हुए कहा कि अब उन्हें शास्त्र और शस्त्र दोनों की परिभाषा समझा देंगे। अनंत सिंह को भष्मासुर बताते हुए सोनू ने कहा है कि अब विष्णु बनकर मोहिनी रूप धारण करना पड़ेगा। सोनू ने अनंत सिंह को चुनाव में नुकसान पहुंचाने की बात कही है। कहा जा रही है कि अनंत सिंह की मौजूदगी में गैंववार हुआ जिसमें अब तक तीन एफआईआर दर्ज किए जा चुके हैं।

बिहार में सरकार चाहे जिसकी हो लेकिन मोकोमा क्षेत्र में अनंत सिंह का प्रभाव कभी कम नहीं हुआ। उन्हें छोटे सरकार के नाम से जाना जाता है। लेकिन सोनू-मोनू गैंग ने उन्हें चुनौती दी है। मीडिया के साथ बात करते हुए सोनू सिंह ने कहा कि कहा कि अनंत सिंह खुद को साधु कहते हैं लेकिन उनके बारे में सब लोग जानते हैं। कहां से शुरू किया और कहां तक पहुंचे इस पर ध्यान देना चाहिए। जब वह हमारे गांव में पहुंचे तो गाड़ी में एक तरफ इनामी मनोज मानिक को और दूसरी ओर टीटू धमाका को बैठाए हुए थे। वे प्रोग्राम बनाकर गांव में आए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुझे FIR की परवाह नहीं, सोनू-मोनू चोर हैं और पिता डकैत; बोले बाहुबली अनंत सिंह

सोनू सिंह ने कहा कि अनंत सिंह हमारे रिलेशन में भी हैं। लेकिन इन दोनों के चक्कर में पड़ गए। जिस मुकेश सिंह के घर में ताला लगाने की बात कही गयी वह मेरे कर्मचारी हैं। उनपर काम की जिम्मेदारी थी, लेकिन विश्वासघात कर दिया। गांव के लोगों को बैठकर पंचायत भी की गयी थी। लेकिन सोनू सिंह ने मुकेश सिंह के घर में ताला लगाने से इनकार कर दिया। हमारे खिलाफ राजनैति साजिश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने गोली चलाई, FIR में नाम है; खूब बरसे सोनू-मोनू के पिता
ये भी पढ़ें:VIDEO: गोलियों की तड़तड़ाहट और भागते लोग, देखिए अनंत सिंह के साथ क्या हुआ

सोनू सिंह ने कहा कि अंत सिंह से कभी अदावत नहीं रही। मैं विवेका पहलवान का शिष्य था क्योंकि उनसे बहुत सहयोग और सहायता मिली। हमारा परिवार गरीब था। उनके सहयोग से हम लोग कुछ कर रहे थे। हमारे टेंडर में कमीशन मांगा जा रहा था। हम उनके चुनाव में साथ देते हैं तो कमीशन कैसे दें। हम पर जेल में भी हमला करवाया गया। उन्होंने मुछ पर कई केस करवाया पिता और भाई के कहने पर हम सारा अपमान भूलकर उनका चरण वंदना किया। अब उसी चरण से भष्मासुर की तरह प्रहार कर रहे हैं। तो अब मोहिनी रूप लेना पड़ेगा। उन्होंने हमारे घर पर हमला करवाया। उस समय हम लोग खेत पटा रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भगवान है जनता, जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने बताई गैंगवार की कहानी
ये भी पढ़ें:मोकामा के गांव में गैंगवार; बाहुबली अनंत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग

सोनू सिंह ने कहा कि अब उनके खिलाफ राजनैतिक वगावत जारी रहेगा। अब हम उनके शास्त्र और शस्त्र की परिभाषा समझाएंगे क्योंकि हम कुछ पढ़े लिखे हैं। अब देखना है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मोकामा पूर्वी में उनकी क्या व्यवस्था है। समय का इंतजार कीजिए। यह 34 बनाम 68 की लड़ाई है। 34 साल का आदमी तेज दौड़ेगा कि 68 वर्ष का आदमी यह समय बताएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।