ganga water level will increased unaccounted kosi river alert in bihar bhagalpur after pressure on embankment Bihar Flood: बेहिसाब बढ़ेगी गंगा और कोसी भी लबालब, बिहार के इस जिले में तटबंधों पर दबाव के बाद जेई तैनात; अलर्ट जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: बेहिसाब बढ़ेगी गंगा और कोसी भी लबालब, बिहार के इस जिले में तटबंधों पर दबाव के बाद जेई तैनात; अलर्ट जारी

केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जलस्तर की स्थिति से आगाह कराया है। आयोग की रिपोर्ट को देखकर आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संभावित अंचलों को अलर्ट जारी किया है। गंगा का जलस्तर बेहिसाब बढ़ने का अनुमान है।

Tue, 5 Aug 2025 09:02 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, भागलपुर
share
Bihar Flood: बेहिसाब बढ़ेगी गंगा और कोसी भी लबालब, बिहार के इस जिले में तटबंधों पर दबाव के बाद जेई तैनात; अलर्ट जारी

रविवार को हुई भारी बारिश से बिहार के भागलपुर जिले में गंगा और कोसी के जलस्तर में काफी बढ़ोतरी हुई है। गंगा का जलस्तर मंगलवार को रिकार्ड स्तर को छूने के करीब होगा। अगले 24 घंटे में मुंगेर में 53 सेमी, भागलपुर में 70 सेमी, कहलगांव में 29 सेमी, साहिबगंज में 31 सेमी और फरक्का में 30 सेमी बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। केंद्रीय जल आयोग ने बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जलस्तर की स्थिति से आगाह कराया है। आयोग की रिपोर्ट को देखकर आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संभावित अंचलों को अलर्ट जारी किया है। गंगा का जलस्तर बेहिसाब बढ़ने का अनुमान है।

आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गंगा इलाहाबाद से फरक्का तक लाल निशान के पार है। सिर्फ सोमवार को ही गंगा का जलस्तर मुंगेर और भागलपुर में ही लाल निशान के नीचे पाया गया। हालांकि सभी गेज स्थल पर बढ़त आंका गया है। मुंगेर में 30 सेमी, भागलपुर में 35 सेमी, कहलगांव में 12 सेमी और फरक्का में 30 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मुंगेर में खतरे के निशान से 60 सेमी और भागलपुर में 27 सेमी नीचे गंगा बह रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट में बीते 24 घंटे में कुरसेला में 106.4 मिमी और बलतारा में 82.2 मिमी बारिश होने से कोसी भी बढ़ गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पिता का नाम -राक्षस, मां-करप्शन; बिहार में आवास प्रमाण पत्र के लिए एक और आवेदन

कुरसेला में जलस्तर लाल निशान 30 मीटर से 33 सेमी ऊपर है। यहां मंगलवार को 49 सेमी की वृद्धि की संभावना जताई गई है। इस बार गंगा का अधिकतम जलस्तर का रिकार्ड टूटना तय माना जा रहा है। वर्ष 2021 में भागलपुर का अधिकतम जलस्तर 34.86 मीटर गया था। मंगलवार को यदि 70 सेमी की बढ़ोतरी हुई तो जलस्तर 34.11 मीटर के करीब आ जाएगा। अभी अप स्ट्रीम में सुल्तानगंज और डाउन स्ट्रीम में फरक्का एवं साहिबगंज का जलस्तर भी लाल निशान से ऊपर है। ऐसे में भागलपुर का पानी आगे नहीं जा पाएगा। नतीजा जलस्तर रिकार्ड स्तर को छू लेगा।

अभियंताओं ने बताया कि मुंगेर का पानी भी मंगलवार को फैलने लगेगा। इसका असर भी भागलपुर में दिखेगा। विभागीय अभियंता बताते हैं कि 30 दिन में मंगलवार को तीसरी बार गंगा लाल निशान के पार हो जाएगी। गंगा में बढ़त से तटबंधों पर दबाव बन गया है। नेपाल में हो रही भारी बारिश से कोसी भी लबालब हो रही है। इसका पानी नवगछिया क्षेत्र में फैलने लगा है। अभियंताओं ने बताया कि जिला के रंगरा प्रखंड अंतर्गत गंगा के बायें किनारे स्थित झल्लूदास ज्ञानीदास टोला के निकट और सबौर प्रखंड के चांयचक गांव में बाढ़ संघर्षात्मक कार्य कराया जा रहा है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता आदित्य प्रकाश ने बताया कि सभी तटबंध सुरक्षित हैं। जेई की तैनाती तटबंधों पर की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में बारिश, किशनगंज में येलो अलर्ट; जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

उत्क्रमित मध्य विद्यालय त्रिमुहान हुआ जलमग्न

कहलगांव में गंगा के पानी का फैलाव निचले हिस्सों में शुरू हो गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय त्रिमुहान का प्रांगण पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। इसके साथ ही कहलगांव-चायटोला सड़क पर भी पानी चढ़ गया है। जिस गति से पानी बढ़ रहा है, मंगलवार तक इस सड़क पर परिचालन बंद होने की आशंका है। भोलसर पंचायत के आमापुर गांव में कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है।

टपुआ दियारा सहित क्षेत्र में पानी का फैलाव तेज

पीरपैंती में लगातार रुक-रुक कर पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से गंगा के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। खासकर कटाव प्रभावित टपुआ दियारा में गंगा नदी का पानी पिछले दो दिनों में तकरीबन एक फीट बढ़ गया है। किसान चूल्हाय यादव, मंटू मंडल, अमित सिंह, सुबोध यादव आदि ने बताया कि हमारे खेतों में लगी मक्के की फसल सहित शाक सब्जी भी डूबने लगी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की बदली तारीख, अब 17 अगस्त को आएंगे राहुल

चांदन और कोल्हुआ नदी के जलस्तर में कमी

सोमवार को चांदन और उसकी सहायक नदी कोल्हुआ, कोकरा और कतरिया नदी के जलस्तर में कमी हुई है। जिससे लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। हलांकि अभी भी बड़ी दोस्तनी, छोटी दोस्तनी, सारथ, भड़ोखर, भैयगांव, रामपुर, लकड़ा सहित कई गांवों के घरों में पानी घुसा हुआ है। सीओ तान्या कुमारी ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

राजपुर मुरहन शिवायडीह सड़क पर चढ़ा गंगा का पानी

सबौर में लैलख बैजलपुर परघड़ी पंचायत के लोगों का एकमात्र रास्ता बाधित हो गया है। राजपुर मुरहन शिवायडीह सड़क मार्ग पर गंगा के बाढ़ का पानी लगभग दो फीट से अधिक चढ़ गया है। इन इलाकों से आवागमन सड़क मार्ग से पूरी तरह ठप हो गया है। सोमवार से इस पंचायत एवं गांव के लोग प्रखंड और शहर आने के लिए गोराडीह सड़क मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। इधर, ममलखा गांव की ओर पानी प्रवेश कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजस्थान के गैंगस्टर का बिहार से कैसे बना पासपोर्ट, फर्जी पते पर बैंक खाता भी

नवटोलिया के पास रिंग बांध से पानी का रिसाव

नवगछिया में इस्माईलपुर प्रखंड के नवटोलिया चौराहा के नजदीक रिंग बांध से पानी के रिसाव की सूचना बेदी राय टोला निवासी रंजन कुमार ने वरीय पदाधिकारियो को दी। सूचना मिलने के बाद नवगछिया एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह ने जल संसाधन विभाग को तत्काल रिंग बांध से रिसाव बंद करने का निर्देश दिया। जल संसाधन विभाग के जेई स्थल पर जाकर बालू भरी बोरी डालकर बांस-बल्ला देकर रिसाव को बंद कर दिया।

अकबरनगर प्रखंड के दियारा और चानन बहियार इलाके में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। खेतों में लगी धान, मक्का और अन्य फसलें पानी में डूब गई हैं। ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। भवनाथपुर, इंग्लिश चिचरौंन, मकंदपुर, भवनाथपुर, श्रीरामपुर के खेतों में पानी भर चुका है। अंचल अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि बाढ़ की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में 17 लाख वोटरों ने SIR में भरे फॉर्म, 10 लाख बिना प्रूफ वाले

भागलपुर में कैसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के छह अगस्त तक जिले में एक से दो स्थानों पर तेज और मध्यम बारिश, मेघगर्जन, बिजली चमकने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यह जानकारी बीएयू के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल अधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार ने दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर गायब रहें तो गांव वाले यहां करें शिकायत, लाउडस्पीकर से बच्चे बुलाए जाएंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।