From 17 lakh enumeration forms 10 lakh submitted without any proof document during sir in bihar gopalganj बिहार के इस जिले में 17 लाख वोटरों ने SIR के लिए भरे फॉर्म, 10 लाख बिना किसी प्रूफ वाले; हैरान कर देंगे आंकड़े, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के इस जिले में 17 लाख वोटरों ने SIR के लिए भरे फॉर्म, 10 लाख बिना किसी प्रूफ वाले; हैरान कर देंगे आंकड़े

गोपालगंज के करीब छह विधानसभाओं में यह ट्रेंड देखा गया है। हथुआ विधानसभा में आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। यहां कुल 2.8 लाख गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं और इनमें से 2.1 लाख फॉर्म बिना किसी कागजात के ही जमा कर दिए गए हैं।

Tue, 5 Aug 2025 06:32 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
बिहार के इस जिले में 17 लाख वोटरों ने SIR के लिए भरे फॉर्म, 10 लाख बिना किसी प्रूफ वाले; हैरान कर देंगे आंकड़े

बिहार में चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) कराया है। राज्य के गोपालगंज जिले में कुल 17.4 लाख गणना प्रपत्र समय पर जमा किए गए। लेकिन इनमें से करीब 10.4 लाख गणना प्रपत्रों के साथ किसी तरह के प्रूफ डॉक्यूमेंट अटैच नहीं किए गए हैं। चुनाव आयोग ने 11 तरह के कागजातों की सूची के बारे में बताया था जिसमें से किसी भी एक कागजात को SIR के लिए गणना प्रपत्र के साथ जमा करना जरूरी था। गोपालगंज में सिर्फ 1.3 लाख गणना प्रपत्र ही इनमें से एक जरूरी कागजात के साथ सौंपे गए हैं। इसके अलावा 54,944 ऐसे भी फॉर्म जमा किए गए हैं जिनके साथ ऐसे कागजात प्रूफ के तौर पर दिए गए हैं जिनका जिक्र आयोग ने SIR में आवश्यक कागजात के तौर पर नहीं किया है।

हधुआ विधानसभा के आंकड़े चौकाने वाले

गोपालगंज के करीब छह विधानसभाओं में यह ट्रेंड देखा गया है। हथुआ विधानसभा में आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं। यहां कुल 2.8 लाख गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं और इनमें से 2.1 लाख फॉर्म बिना किसी कागजात के ही जमा कर दिए गए हैं। महज 14,918 प्रपत्र ही सही कागजात के साथ जमा किए हैं जबकि 2,998 प्रपत्रों में अन्य तरह के कागजात दिए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में बारिश, किशनगंज में येलो अलर्ट; जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

इसी तरह बैकुंठपुर विधानसभा सीट से कुल 2.9 लाख गणना प्रपत्र चुनाव आयोग को मिले हैं। इनमें से 1.45 लाख बिना किसी कागजात के हैं। बरौली में जमा किए 2.7 लाख फॉर्म में से 1.5 लाख फॉर्म बिना किसी प्रूफ डॉक्यूमेंट के जमा कर दिए गए हैं। बरौली में सिर्फ 9,717 फॉर्म ही जरूरी 11 कागजातों में से किसी एक कागजात के साथ जमा किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर गायब रहें तो गांव वाले यहां करें शिकायत, लाउडस्पीकर से बच्चे बुलाए जाएंगे

कुचायकोट सीट का हाल

गोपालगंज के कुचायकोट इसी तरह 2.8 लाख वोटरों ने फॉर्म जमा किए। इनमें से 1.59 लाख वोटरों ने बिना किसी जरूरी कागजात के फॉर्म जमा कर दिए। भोरे सीट पर कुल 3.2 लाख फॉर्म जमा किए गए। इनमें से 2.1 लाख बिना किसी डॉक्यूमेंट वाले हैं। गोपालगंज जिले में कुल 3.1 लाख वोटरों के नाम हटाए गए हैं। इनमें से 1.28 लाख वोटरों के नाम इसलिए हटाए गए क्योंकि वो अब स्थायी तौर से बिहार के बाहर शिफ्ट कर चुके हैं। 71,135 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां 35, 258 डुप्लीकेट एंट्री मिले हैं और इसके अलावा 75,070 वोटरों के नाम अन्य वजहों से हटाए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सात शादियों की बात छिपा युवक ने रचाई आठवीं शादी, यूं खुली पोल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।