Rajasthan gangster dilipnath make passport from bihar on fake document राजस्थान के गैंगस्टर का बिहार से कैसे बन गया पासपोर्ट, फर्जी पते पर बैंक खाता भी खुला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजस्थान के गैंगस्टर का बिहार से कैसे बन गया पासपोर्ट, फर्जी पते पर बैंक खाता भी खुला

राजस्थान पुलिस ने एफआईआर पर इस बाबत का जिक्र किया है कि दिलीपनाथ ने अपने आधार कार्ड पर बिहार के गयाजी का पता दिया। इसके बाद उसने वहीं पर पंजाब नेशनल बैंक, इमामगंज में खाता खुलवाया, ताकि उसका पासपोर्ट आसानी से बन जाए।

Tue, 5 Aug 2025 07:01 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
राजस्थान के गैंगस्टर का बिहार से कैसे बन गया पासपोर्ट, फर्जी पते पर बैंक खाता भी खुला

राजस्थान के गैंगस्टर दिलीपनाथ का पटना से पासपोर्ट जारी हो गया। इसे पासपोर्ट कार्यालय, पटना से जारी किया गया है। इस बाबत राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे पटना के कोतवाली थाने में भेज दिया। यहां गैंगस्टर दिलीपनाथ और इस फर्जीवाड़ा में उसकी मदद करने वाले गुर्गे नारायण दास, देवेंद्र उर्फ डेविड और मोनू के ऊपर केस दर्ज किया गया है। राजस्थान पुलिस ने दिलीपनाथ की पूरी आपराधिक कुंडली का ब्योरा भी एफआईआर में दिया है। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद विदेश भागने के लिए उसने फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवा लिया।

सही नाम-पता देने पर उसका पासपोर्ट बनना नामुमकिन था। दिलीपनाथ का पासपोर्ट 15 अप्रैल 2025 से लेकर 14 अप्रैल 2035 तक वैध है। उसके ऊपर हाल ही में राजस्थान में एक व्यक्ति पुष्कर डांगी और उनके ससुर कूकाराम का अपहरण कर जबरन उसके ससुर से जमीन एग्रीमेंट कराने और रंगदारी मांगने का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने दिलीपनाथ और उसके गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के पास आधार कार्ड, पासपोर्ट सहित अन्य कागजात बरामद हुए। पुलिस ने पासपोर्ट की जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। दिलीप पर राजस्थान में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में बारिश, किशनगंज में येलो अलर्ट; जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम

कई राज्यों में फर्जीवाड़े की बात आ रही सामने

गैंगस्टर दिलीपनाथ ने कई राज्यों से फर्जीवाड़ा कर फर्जी कागजात बनवा लिये। इस बात की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली है। हालांकि राजस्थान पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर सभी जगहों पर केस दर्ज करा रही है। पटना में पासपोर्ट संबंधित मामला दर्ज होने के बाद पुलिस अपनी ओर से तफ्तीश करने में जुटी हुई है। इस बाबत पासपोर्ट कार्यालय से भी जानकारी ली जायेगी।

आधार पर फर्जी पता देकर गयाजी के इमामगंज में बैंक खाता खुलवाया

राजस्थान पुलिस ने एफआईआर पर इस बाबत का जिक्र किया है कि दिलीपनाथ ने अपने आधार कार्ड पर बिहार के गयाजी का पता दिया। इसके बाद उसने वहीं पर पंजाब नेशनल बैंक, इमामगंज में खाता खुलवाया, ताकि उसका पासपोर्ट आसानी से बन जाए। इधर, इस फर्जीवाड़े के सामने आने के बाद राजस्थान पुलिस गैंगस्टर का पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में 17 लाख वोटरों ने SIR में भरे फॉर्म, 10 लाख बिना प्रूफ वाले
ये भी पढ़ें:टीचर गायब रहें तो गांव वाले यहां करें शिकायत, लाउडस्पीकर से बच्चे बुलाए जाएंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।