india alliance vote adhikar yatra will organise on 17th august rahul gandhi will come bihar sasaram इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की बदली तारीख, अब 17 अगस्त को बिहार आएंगे राहुल गांधी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की बदली तारीख, अब 17 अगस्त को बिहार आएंगे राहुल गांधी

सूत्रों के अनुसार राज्य में हो रही बारिश, कई जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति और शहरों में जलजमाव को देखते हुए गठबंधन ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण भी यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है।

Tue, 5 Aug 2025 07:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
इंडिया गठबंधन की वोट अधिकार यात्रा की बदली तारीख, अब 17 अगस्त को बिहार आएंगे राहुल गांधी

इंडिया गठबंधन की 10 अगस्त से शुरू होने वाली वोट अधिकार यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया है। यात्रा की शुरुआत अब 17 अगस्त से सासाराम से होगी। यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित गठबंधन के घटक दलों के अन्य नेता शामिल होंगे।राहुल गांधी अब 17 अगस्त को सासाराम आएंगे। वोट अधिकार यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम आज कल में जारी हो जायेगा।

सूत्रों के अनुसार राज्य में हो रही बारिश, कई जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति और शहरों में जलजमाव को देखते हुए गठबंधन ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण भी यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि पहले इस यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त से ही होनी थी। हालांकि पार्टी ने अभी नई तिथि जारी नहीं की है, लेकिन 17 अगस्त से यात्रा शुरू होनी तय है। यात्रा का कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इस जिले में 17 लाख वोटरों ने SIR में भरे फॉर्म, 10 लाख बिना प्रूफ वाले
ये भी पढ़ें:टीचर गायब रहें तो गांव वाले यहां करें शिकायत, लाउडस्पीकर से बच्चे बुलाए जाएंगे

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस यात्रा से राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी जुड़ सकती हैं। महागठबंधन की यह वोट अधिकार यात्रा 30 से अधिक जिलों से होकर गुजर सकती है। इस दौरान पदयात्रा के अलावा जनसभा भी होगी। यात्रा के दौरान महागठबंधन के नेता बिहार में किए गए विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की कमियां गिनाएंगे। इस यात्रा के जरिए गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाकर जनता को एनडीए सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के उत्तर में बारिश, किशनगंज में येलो अलर्ट; जानिए पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।