bihar weather report rain in several parts of north bihar yellow alert in kishanganj know about patna Bihar Weather: अभी तीन दिनों तक राहत, फिर कब होगी बिहार में बारिश; मौसम विभाग ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: अभी तीन दिनों तक राहत, फिर कब होगी बिहार में बारिश; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: पटना में मंगलवार को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान एक-दो जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। सोमवार को भी दिनभर अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम में 1.4 डिग्री की गिरावट आई।

Tue, 5 Aug 2025 05:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
Bihar Weather: अभी तीन दिनों तक राहत, फिर कब होगी बिहार में बारिश; मौसम विभाग ने बताया

Bihar Weather: बिहार में पिछले एक सप्ताह से लगातार बारिश हो रही है। लेकिन, अब गतिविधि में कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक बिहार में बारिश की कमी होगी। इससे पारा 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा। हालांकि 8 अगस्त से एक बार फिर बारिश के जोर पकड़ने के आसार हैं। करीब तीन दिनों बाद बिहार में बारिश रिटर्न होगा। इधर, मंगलवार को उत्तर बिहार के ज्यादातर जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

किशनगंज जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। बिहार में लगातार बारिश होने के बावजूद अभी भी सामान्य बारिश में 28 प्रतिशत की कमी है। पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्णिया में बहुत भारी (270.6 मिमी) बारिश हुई। वहीं दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, सीवान, पटना, सहरसा, जमुई में भारी बारिश हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सात शादियों की बात छिपा युवक ने रचाई आठवीं शादी, यूं खुली पोल

पटना में छाये रहेंगे बादल, बरसेगा बदरा

पटना में मंगलवार को बादल छाये रहेंगे। इस दौरान एक-दो जगहों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। सोमवार को भी दिनभर अलग-अलग इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम में 1.4 डिग्री की गिरावट आई। अधिकतम तापमान 28.6 और न्यूनतम 25 डिग्री रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर गायब रहें तो गांव वाले यहां करें शिकायत, लाउडस्पीकर से बच्चे बुलाए जाएंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।