Bihar Flood: पटना में घुसा पानी और टूट गए बांध, गंगा- पुनपुन और दरधा नदियां उफनाईं, इमरजेंसी नंबर जारी
Bihar Flood: गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट एवं मनेर में स्थिर हो गया है। एडीएम आपदा देवेंद्र शाही ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना को 24 घंटे चालू रखा गया है। आपदा केंद्र के नंबर - 0612-2210118 पर कोई भी संपर्क कर सकता है।
गंगा, पुनपुन और दरधा नदियों में आये उफान से पटना जिले के कई ग्रामीण इलाकों में पानी घुस गया है। दो जगहों पर बांध टूटने से स्थिति गंभीर हो गई है। हालाकि प्रशासन का कहना है कि दोनों जगहों पर बांध की मरम्मत कर दी गई है। आने वाले दिनों में गंगा, पुनपुन और दरधा नदी के जलस्तर में गिरावट आने की संभावना है। धनरुआ, दनियावां और फतुहा के कई गांव जलमग्न हैं। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण मनेर, दानापुर, मोकामा और अथमलगोला प्रखंडों के टाल क्षेत्रों में पानी भर गया है।
धोवा और फल्गु नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण फतुहा प्रखंड के सिरपतपुर एवं दानियावां प्रखंड के निम्मी सिलारपुर स्थित जमींदारी बांध क्षतिग्रस्त हो गया था जिसे मरम्मत कर दिया गया है। लेकिन बांध टूटने से कई गांवों में पानी घुस गया है। शनिवार की शाम गंगा नदी का जलस्तर गांधी घाट एवं मनेर में स्थिर हो गया है। एडीएम आपदा देवेंद्र शाही ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पटना को 24 घंटे चालू रखा गया है। आपदा केंद्र के नंबर - 0612-2210118 पर कोई भी संपर्क कर सकता है। अधिकारियों का कहना है कि बिहार मौसम सेवा केंद्र (बीएमएस) की रिपोर्ट के अनुसार आगामी दो दिनों में बिहार के पश्चिमी एवं दक्षिणी हिस्सों में न्यूनतम वर्षा की संभावना है। इसीलिए अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।दानापुर में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से दियारा के गांवों में जाने वाले मार्ग पर पानी का बहाव होने लगा है। सड़क पर पानी बहने से लोगों को अभी घाट से घर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दो घंटे में सड़क बनाने का प्रयास करें अधिकारी - DM
पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम मैं अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित इलाके में 2 घंटे के अंदर सड़क का निर्माण करें। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है तथा मिट्टी, बालू व टूटी ईंटों से सड़क को चलने लायक बनाया जा रहा है। धनरुआ के देवदाहा पंचायत के चकजीया टोला में ग्रामीण सम्पर्क सड़क तीन जगह पर टूट गई थी।




साइन इन