Eelection commission will use more than 1 lakh cctv camera to monitor every booth during bihar chunav बिहार चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक CCTV कैमरे, हर बूथ पर कड़ी नजर; चुनाव आयोग ने की तैयारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक CCTV कैमरे, हर बूथ पर कड़ी नजर; चुनाव आयोग ने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य के प्रत्येक बूथ पर दो या तीन सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू की गई है। 

Sun, 20 July 2025 06:57 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो
share
बिहार चुनाव में डेढ़ लाख से अधिक CCTV कैमरे, हर बूथ पर कड़ी नजर; चुनाव आयोग ने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य के सभी बूथों पर 1.50 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। मतदान के दौरान सभी बूथों पर सीसीटीवी के माध्यम से सख्त निगरानी की व्यवस्था होगी। चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर हरेक बूथ पर सीसीटीवी लगाने को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय द्वारा निविदा जारी कर प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है।

बिहार विधानसभा चुनाव के तहत शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए राज्य के प्रत्येक बूथ पर दो या तीन सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू की गई है। राज्य में पूर्व के विधानसभा अथवा लोकसभा चुनावों के दौरान चुनिंदा बूथों पर ही सीसीटीवी लगाए जाते रहे हैं, जहां से लाइव वेबकास्टिंग की जाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सावधान रहें! बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जानिए पटना का हाल
ये भी पढ़ें:छह लेन वाले पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को हरी झंडी, बनेंगे 100 से ज्यादा पुल

इन बूथों पर भी प्रवेश द्वारा के समीप जहां से मतदानकर्मी और मतदाताओं की पंक्ति दिखाई दे उसे रिकार्ड किया जाता था। वहीं, अन्य बूथों पर फोटोग्राफी एवं वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की जाती रही है। जबकि, इस बार सभी बूथों पर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है। इस बार चुनाव के लिए 90,712 बूथों पर मतदान की तैयारी की गई है। इसके पूर्व के लोकसभा चुनाव में राज्य में 77, 895 बूथों का गठन किया गया था।

कोरोना काल में 2020 में सर्वाधिक एक लाख 6 हजार बूथों पर मतदान हुआ था। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल के निर्देश पर जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बूथों का सत्यापन करने के बाद नये बूथों का गठन किया गया है। चुनाव को लेकर 1200 वोटरों पर बूथ होंगे। इसके पूर्व 1500 वोटरों पर एक बूथ था। कोरोना काल में 1000 वोटरों पर एक बूथ था। मतदाता दो किमी के दायरे में ही वोट दे सकेंगे। शहरी क्षेत्रों में अपार्टमेंट या कॉलोनियों के वोटरों का भी ख्याल रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज प्रताप यादव की डीपी लगा कौन कर रहा चैट, पूर्व मंत्री ने पटना में किया केस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा हत्याकांड: पकड़े गए शूटरों में तौसीफ और एक महिला भी,CDR देखेगी पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।