Fun after murder Chandan Mishra killers ran away waving pistols openly on bike photo goes viral मर्डर के बाद मस्ती... बाइक पर सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन मिश्रा के हत्यारे, फोटो वायरल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मर्डर के बाद मस्ती... बाइक पर सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन मिश्रा के हत्यारे, फोटो वायरल

पटना में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों की भागते हुए एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें बाइक पर आरोपियों को सरेआम पिस्टल लहराते देखा जा सकता हैं। इस दौरान तीनों जश्न मनाते दिख रहे हैं। जिसमें एक ने हेलमेट और दो आरोपियों ने कैप पहन रखी है।

Fri, 18 July 2025 04:15 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मर्डर के बाद मस्ती... बाइक पर सरेआम पिस्टल लहराते भागे थे चंदन मिश्रा के हत्यारे, फोटो वायरल

पटना के पारस अस्पताल में घुसकर गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या करने वाले आरोपियों की एक फोटो वायरल हो रही है। जिसमें बाइक पर तीन आरोपियों बैठे हैं। सरेआम हथियार लहराते भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान सभी मस्ती के मूड में दिख रहे है। ऐसा लग रहा है कि मानों पुलिस का कोई खौफ ही नहीं है। वायरल फोटो में बाइक पर तीन शूटर भागते दिख रहे हैं। जिसमें एक आरोपी हेलमेट लगाए हैं। दो आरोपी कैप पहने हैं। बीच में बैठा बदमाश दोनों हाथ उठाकर पिस्टल लहराते दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि हत्या का जश्न मना रहे हों। इससे पहले अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी पांच आरोपियों की फोटो कैद हो चुकी है। जिनकी तलाश में बिहार पुलिस की छापेमारी जारी है।

आपको बता दें सजायाफ्ता चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल चार शूटरों की पहचान कर ली गई है। इसमें फुलवारीशरीफ का रहनेवाला तौसिफ उर्फ बादशाह भी है। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और पटना पुलिस ने फुलवारीशरीफ में कई ठिकानों पर छापेमारी की। पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक उस इस्लामिक स्कूल में रही, जहां तौसिफ की मां पढ़ाती हैं। हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही तौसिफ की भी मां भूमिगत है। वहीं, घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पहचान बलवंत, मन्नू और सूरजभान के तौर पर हुई है। पांचवें आरोपित के बारे में फिलहाल पुलिस जानकारी जुटा रही है।

एक टीम तकनीकी अनुसंधान के जरिए शूटरों के लोकेशन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है। रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा ने इस मामले में फिलहाल अभी तक किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि बेऊर जेल में रहते हुए भी तौसिफ और चंदन के बीच अदावत चल रही थी। पुलिस मान रही है कि इसी कारण विरोधी गुट से सुपारी लेकर उसने चंदन की हत्या कर दी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा मर्डर: शूटरों की तलाश में वैशाली से मुजफ्फरपुर तक रेड, एक्शन में STF
ये भी पढ़ें:तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान; चंदन मिश्रा के 4 हत्यारों की हो गई पहचान
ये भी पढ़ें:पटना शूटआउट: बक्सर में कभी चंदन मिश्रा का था आतंक, शेरू के साथ किए थे कई मर्डर
ये भी पढ़ें:चंदन मिश्रा पर मर्डर के कई केस थे, पारस अस्पताल में विरोधी गैंग ने मारा - SSP

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों में बगैर टोपी के सबसे आगे जो शख्स दिख रहा है वह तौसिफ ही है। उसने सफेद और काले रंग की छींटदार शर्ट पहन रखी है। तौसिफ पर हत्या और लूट के कई केस दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर है। उसके पिता न्यू मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि मां फुलवारीशरीफ सत्तार मेमोरियल कॉलेज परिसर स्थित इस्लामिक स्कूल में शिक्षिका है। वहीं मृतक चंदन मिश्रा पर हत्या समेत 25 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। आशंका है कि गैंगवार या आपसी रंजिश में उसकी हत्या की गई।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।