patna ssp kartikye sharma said chandan mishra shoot by sheru gang in paras hospital Patna Murder: चंदन मिश्रा पर मर्डर के कई केस थे, पारस अस्पताल में विरोधी गुट ने गोलियों से भूना; SSP ने क्या बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Patna Murder: चंदन मिश्रा पर मर्डर के कई केस थे, पारस अस्पताल में विरोधी गुट ने गोलियों से भूना; SSP ने क्या बताया

Patna Murder: पटना के एसएसी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चंदन मिश्रा बक्सर जिले का दुर्दांत अपराधी था। उसपर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे। एक केस में यह सजायाफ्ता भी है। चंदन मिश्रा को बक्सर से भागलपुर जेल में ट्रांसफर किया गया था। इलाजरत होने के कारण वो पैरोल पर था। 

Thu, 17 July 2025 12:55 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Patna Murder: चंदन मिश्रा पर मर्डर के कई केस थे, पारस अस्पताल में विरोधी गुट ने गोलियों से भूना; SSP ने क्या बताया

Patna Murder: पटना के प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में इलाजरत एक मरीज को दिनदहाड़े गोलियों से भून डाला गया और अपराधी इसके बाद फरार हो गए। फिलहाल पटना पुलिस अपराधियों को जमीन-आसमान एक कर ढूंढ़ रही है। पटना पुलिस ने बताया है कि पारस अस्पताल में जिस मरीज को गोलियों से छलनी किया गया दरअसल वो खुद भी एक कुख्यात अपराधी है।

पटना के एसएसी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि चंदन मिश्रा बक्सर जिले का दुर्दांत अपराधी था। उसपर हत्या के दर्जनों केस दर्ज थे। एक केस में यह सजायाफ्ता भी है। चंदन मिश्रा को बक्सर से भागलपुर जेल में ट्रांसफर किया गया था। इलाजरत होने के कारण वो पेरौल पर था। इलाज के क्रम में चंदन मिश्रा पटना के पारस अस्पताल में भर्ती था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शूटर सेल बनने के अगले ही दिन पटना में दो मर्डर, पारस अस्पताल में खून-खराबा

एसएसपी ने बताया कि ऐसा लग रहा है कि चंदन मिश्रा के विरोधी गुट के लोगों ने ही इसे अंजाम दिया है। इसमें पटना पुलिस बक्सर की मदद लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चंदन मिश्रा के विरोधी गैंग में कौन-कौन लोग शामिल थे? पुलिस ने बताया कि चंदन मिश्रा के शूटरों का चेहरा पहचान लिया गया है और उनकी तलाश जारी है। कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि बक्सर में चंदन-शेरू गैंग हुआ करता था और यह हत्याकांड उसी गैंग से संबंधित है। बक्सर पुलिस की मदद से चंदन के विरोधी गुट की पहचान की जा रही है। इसके अलावा जो तस्वीरें पटना पुलिस को मिली है उसकी भी पहचान कराई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मर्डर के बाद पारस अस्पताल पहुंचे पप्पू यादव को पुलिस ने रोका, तेजस्वी ने कसा तंज

पटना के एसएसपी ने बताया कि कई राउंड गोलियां चली हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस को यह आशंका है कि दो मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने इस कांड को अंजाम दिया है।

पारस अस्पताल के गार्ड से पूछताछ

एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड को लेकर पारस अस्पताल के गार्ड से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर कैसे अपराधी अस्पताल में आने के बाद बिना जांच या बिना रोक-टोक के अंदर चले गए। अस्पताल में किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था है? इसकी भी जांच की जा रही है। आपको बता दें कि चंदन मिश्रा को एक केस में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। शेरू को भी आजीवन कारावास की सजा मिली थी। शेरू अभी पश्चिम बंगाल की जेल में बंद है। शेरू और चंदन की जोड़ी अपराध की दुनिया कभी काफी मशहूर थी। बताया जाता है कि बाद में दोनों अलग हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फिर दुस्साहसिक मर्डर, पारस हॉस्पिटल में घुसकर बेऊर जेल के कैदी की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।