Tausif, Balwant, Mannu and Suraj Bhan 4 killers of Chandan Mishra have been identified तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान; चंदन मिश्रा के 4 हत्यारों की हो गई पहचान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान; चंदन मिश्रा के 4 हत्यारों की हो गई पहचान

Patna Murder: पटना के पारस अस्पताल में हुई सजायाफ्ता कैदी चंदन मिश्रा की हत्या में तौसीफ उर्फ बादशाह, बलवंत, मन्नू, सूरजभान नाम के अपराधियों की पहचान हुई है। ये सभी बंदूक लेकर अस्पताल पहुंचे थे और चंद सेकंड में गोलियों से भूनकर चंदन को मौत के घाट उतार दिया।

Fri, 18 July 2025 06:12 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान; चंदन मिश्रा के 4 हत्यारों की हो गई पहचान

Patna Shootout: बिहार की राजधानी पटना के पारस अस्पताल में गुरुवार को गैंगस्टर चंदन मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने में शामिल 5 में से 4 शूटरों की पहचान कर ली गई है। इनका नाम तौसीफ, बलवंत, मन्नू और सूरजभान है। एक अन्य शूटर के बारे में भी पुलिस पता लगा रही है। तौसीफ उर्फ बादशाह फुलवारीशरीफ का रहने वाला है। एसटीएफ और पटना पुलिस ने गुरुवार को उसके कई ठिकानों पर छापेमारी की। उसकी मां भी अंडरग्राउंड हो गई है।

पुलिस करीब डेढ़ घंटे तक उस इस्लामिक स्कूल में रही, जहां तौसिफ की मां पढ़ाती हैं। हालांकि पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। दूसरी ओर, पुलिस की 5 टीमें पटना, बक्सर समेत आसपास के इलाकों में दबिश दे रही है। एक टीम तकनीकी अनुसंधान के जरिए शूटरों के लोकेशन तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना शूटआउट: बक्सर में कभी चंदन मिश्रा का था आतंक, शेरू के साथ किए थे कई मर्डर
ये भी पढ़ें:वीडियो में देखिए पटना के पारस अस्पताल में कैसे हुआ शूटआउट, 5 शूटर आए और…

रेंज आईजी पटना जितेंद्र राणा ने इस मामले में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। बताया जाता है कि बेऊर जेल में रहते हुए भी तौसिफ और चंदन के बीच अदावत चल रही थी। पुलिस मान रही है कि इसी कारण विरोधी गुट से सुपारी लेकर उसने चंदन की हत्या कर दी।

बगैर टोपी वाला शूटर तौसीफ

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधियों में बगैर टोपी के सबसे आगे जो शख्स दिख रहा है वह तौसिफ ही है। उसने सफेद और काले रंग की छींटदार शर्ट पहन रखी है। तौसिफ पर हत्या और लूट के कई केस दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर है। उसके पिता न्यू मार्केट में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि मां फुलवारीशरीफ सत्तार मेमोरियल कॉलेज परिसर स्थित इस्लामिक स्कूल में शिक्षिका है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।