fraud of politics caught 9th fail Tejaswi second Pappu BJP JDU attack on Bihar LOp राजनीति का फरेबी पकड़ा गया, 9वीं फेल किसी और से खोजवाते; तेजस्वी पर BJP-JDU का डबल अटैक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राजनीति का फरेबी पकड़ा गया, 9वीं फेल किसी और से खोजवाते; तेजस्वी पर BJP-JDU का डबल अटैक

ड्राफ्ट में नाम नहीं होने के तेजस्वी के आरोप को चुनाव आयोग ने खारिज कर दिया है। इधर बीजेपी और जदयू दोनों दलों ने नेता प्रतिपक्ष पर डबल अटैक कर दिया है।

Sat, 2 Aug 2025 03:52 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राजनीति का फरेबी पकड़ा गया, 9वीं फेल किसी और से खोजवाते; तेजस्वी पर BJP-JDU का डबल अटैक

वोटर लिस्ट के नए ड्राफ्ट को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा वार कर तेजस्वी यादव बुरे फंस गए हैं। ड्राफ्ट में नाम नहीं होने के आरोप को चुनाव आयोग ने ना सिर्फ खारिज कर दिया बल्कि नेता प्रतिपक्ष के बयान को भ्रामक बताया है। इधर एनडीए को तेजस्वी यादव के खिलाफ बैठे-बैठे बड़ा मौका मिल गया है। बीजेपी और जदयू दोनों दलों के प्रवक्ताओं ने तेजस्वी यादव पर डबल अटैक कर दिया है।

जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव को राजनीति का फरेबी और जालसाल करार दिया है। बयान जारी करके उन्होंने कहा है कि मजिस्ट्रेट चेकिंग में राजनीति का जालसाज पकड़ा गया। 420 के आरोपी तेजस्वी यादव ने कहा कि ड्राफ्ट में उनका नाम नहीं है। चुनाव आयोग ने इसका जवाब दे दिया है। वे झूठ बोलते हैं और फरेब करते हैं। उन्हें इस कृत्य के लिए माफी मांगना चाहिए। जो हर मतदान केंद्र पर बीएलए बहाल नहीं कर पाया वह अनर्गल अलाप कर रहा है। वोट मिलना नहीं है तो ठीकरा किसी और पर फोड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में मेरा नाम नहीं, चुनाव कैसे लड़ूंगा; SIR पर तेजस्वी का दावा

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी तेजस्वी यादव पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव देश के दूसरे पप्पू बन गए हैं। हार की हताशा में मानसिक संतुलन खो चुके हैं । इस वजह से ड्राफ्ट में नाम नहीं मिला और इलेक्शन कमीशन पर बयानवीर बन गए। दरअसल वे कैसे खोज सकते हैं। नौवीं फेल को कितनी समझ हो सकती है कि नेट पर नाम खोज सकें। उन्हें अपने किसी पढ़े-लिखे आसपास के आदमी से खोजवाना चाहिए था। अपनी मूर्खता के कारण खुद शर्मसार हो रहे हैं और बिहार को भी बदनाम कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष को शर्म आना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव का वोटर लिस्ट से नाम कट जाने का दावा, चुनाव आयोग ने बताया गलत

दरअसल शनिवार को तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट के नये ड्राफ्ट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पोर्टल पर उनका एपिक नंबर से सर्च करने पर नॉट फाउंड रिजल्ट देता है। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब उनका नाम ड्राफ्ट से काट दिया गया तो आम गरीब जनता का क्या होगा। उन्होंने चुनाव आयोग पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उसके बाद चुनाव आयोग ने तेजस्वी के बयान को भ्रामक बताते हुए तेजस्वी के नाम और तस्वीर वाले वोटर लिस्ट की कॉपी जारी कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 सीट पर तेजस्वी से बिगड़ रही बात? महागठबंधन की बैठक छोड़ दिल्ली पहुंच गए सहनी
ये भी पढ़ें:सम्राट ने 70 हजार करोड़ के यूसी बिल का ठीकरा तेजस्वी पर फोड़ा, बोले- हिसाब देंगे
ये भी पढ़ें:फिर वापस आ गए नीतीश कुमार तो क्या करेंगे तेजस्वी यादव? राजद नेता ने बताया प्लान

इधर पटना जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि माननीय नेता प्रतिपक्ष का नाम प्रारूप मतदाता सूची में दर्ज है। वर्तमान में उनका नाम मतदान केन्द्र संख्या 204, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, क्रम संख्या 416 पर अंकित है। पूर्व में उनका नाम बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय का पुस्तकालय भवन, मतदान केन्द्र संख्या 171, क्रम संख्या 481 पर दर्ज था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।