My name not in new voter draft how will contest elections Tejashwi Yadav big claim on SIR वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में मेरा नाम नहीं, चुनाव कैसे लड़ूंगा; SIR पर तेजस्वी यादव बड़ा दावा, बोले-ECI गोदी आयोग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में मेरा नाम नहीं, चुनाव कैसे लड़ूंगा; SIR पर तेजस्वी यादव बड़ा दावा, बोले-ECI गोदी आयोग

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग गोदी आयोग बन गया है। समय आने पर सबका हिसाब होगा।

Sat, 2 Aug 2025 01:18 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वोटर लिस्ट ड्राफ्ट में मेरा नाम नहीं, चुनाव कैसे लड़ूंगा; SIR पर  तेजस्वी यादव बड़ा दावा, बोले-ECI गोदी आयोग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि नाम मतदाता सूची के नये ड्राफ्ट में उनका नहीं है। शनिवार को अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में आयोग के एप्लीकेशन पर तेजस्वी यादव ने अपना ईपिक नंबर डाला। पत्रकारों के समक्ष ईपिक नंबर डालने पर रिकॉर्ड नॉट फाउंड लिखा। तेजस्वी ने कहा कि जब मेरा नाम कट सकता है तो बिहार के लाखों गरीबों का नाम कटना तय है। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग गोदी आयोग बन गया है। समय आने पर सबका हिसाब होगा। आयोग यह न सोचे कि उसे दो गुजरातियों का बैकअप हासिल है। सुप्रीम कोर्ट से आग्रह है कि वह स्वतः संज्ञान ले कि किस विधानसभा के किस बूथ पर किन-किन लोगों का नाम काटा गया है इसकी सूची जारी की जाए।

तेजस्वी यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और चुनाव आयोग से स्पष्टिकरण मांगा जाना चाहिए। आयोग को बूथ के अनुसार बताना चाहिए कि कौन शिफ्टेड हैं, कौन अनरिप्रजेंटेड हैं और किनकी मौत हो चुकी है। जिनका नाम काटा गया है उन्हें नोटिस नहीं दी गयी। चुनाव आयोग को पहले ही निर्देशित कर दिया गया है कि किनका वोट काटना है और किन्हें जिताना है। चुनाव आयोग पुरी तरह से गोदी आयोग बनकर रह गया है।

तेजस्वी यादव ने पूछा कि नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग ने कौन सा आधार अपनाया। लेकिन इस पर कोई जवाब नहीं है। आयोग का रवैया लोकतंत्र के लिए काफी खतरनाक है। इस व्यवस्था में निष्पक्ष चुनाव कैसे कराया जाएगा।ऐसे में चुनाव कराए बिना सरकार को एक्सटेंशन दे दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनका रिकॉर्ड नॉट फाउंड है और वे बाहर रहते हैं तो वे कैसे अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएंगे। एक बार रिविजन करवाया और फिर से घर लौटकर आपत्ति करने आना पड़ेगा। यह सब चुनाव आयोग की साजिश है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।